– शीतलहर एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने जारी किया आदेश
भिण्ड, 04 जनवरी.मनीष दुबे।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने शीतलहर एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए भिण्ड जिला अंतर्गत संचालित शासकीय/ अशासकीय/ सीबीएसई/ आईसीएसई माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से संबंद्ध विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों का 5 एवं 6 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। शिक्षक नियमित अपनी संस्था पर उपस्थित होकर अन्य शासकीय कार्य संपादित करेंगे। महत्वपूर्ण गतिविधियां यथा परीक्षा इत्यादि पूर्ववत संचालित रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।


