– सीटू ने फूंका अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला
भिण्ड, 04 जनवरी। मानवता का हत्यारा हमेशा अमेरिका रहा है, जापान के हिरोशिमा नागासाकी दो शहरों पर 1945 में सबसे पहला परमाणु बंम हमला करके जनसंहार की शुरुआत की थी, वियतनाम या अफगानिस्तान की समाजवादी सरकार को गिराने के लिए गृह युद्ध को भड़काया था, रासायनिक हथियारों के नाम से इराक की राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन की हत्या कर उसके प्राकृतिक संसाधनों एवं कच्चे तेल पर कब्जा करने से लेकर फिलिस्तीन की निर्दोष जनता पर इजरायल की बंमबारी को अमेरिका जिम्मेदार है। इसी तरह यूक्रेन को रुस से युद्ध में फंसाकर युद्ध खर्चा का सहारा लेकर यूक्रेन के प्राकृतिक संसाधनों पर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी कम्पनियों कब्जा करना चाहते हैं।
आधुनिक तकनीकी से सुसज्जित अमेरिका स्वयं ड्रग नशा एवं हथियारों का सबसे बड़ा निर्यातक देश है। वेनेज़ुएला में कच्चा तेल पेट्रोल डीजल के अतिरिक्त कोयला लोहा के विशाल भंडार है, अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी कंपनियों का कब्जा करवाने के लिए वेनेजुएला की वामपंथी सरकार पर निराधार आरोप लगाकर उसकी चारो तरफ से घेराबंदी करके उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर अमेरिका की जेल में बंद कर दिया है। निर्वाचित सम प्रभू सत्ताधारी देश के राष्ट्रपति को गिरफ्तार करना अमेरिका का मानवता का हत्यारा चेहरा फिर उजागर हुआ है। सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस सीटू के राष्ट्रीय सम्मेलन के राष्ट्रीय आह्वान पर अमेरिका राष्ट्रपति का पुतला दहन परेड चौराहे पर जिला मुख्यालय भिण्ड में किया गया।
संयुक्त राष्ट्र संघ से मांग की गई है, वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को सम्मान के साथ रिहा कराने के लिए उचित कार्रवाई की जाए एवं देशवासियों से अपील की गई है कि अमेरिका की कम्पनियों के उत्पादित माल का बहिष्कार करें अमेरिका की कंपनियों को भारत से बाहर करना चाहिए, भारत सरकार ने वेनेजुएला का पक्ष लिया, क्योंकि कच्चा तेल वेनेजुएला से आता है। क्योंकि वही अमेरिका है। जिसने भारत पाकिस्तान युद्धों में हमेशा पाकिस्तान का साथ दिया था भारत की घेराबंदी करने के लिए दुश्मन देशों में अमेरिका सैनिक अड्डा बना रहा है भारत का रूस द्वारा कच्चा तेल खरीदने पर सबसे अधिक टैरिफ कर अमेरिका ने व्यापार में भारत पर लगाया है जो भारत के खिलाफ अमेरिका का अघोषित युद्ध का ऐलान है।
पुतला दहन में जिला अध्यक्ष विनोद सुमन, जिला महासचिव अनिल दौनेरिया, जिला सचिव नदीम खान, रामौतार नरवरिया, नरेन्द्र सिंह सैंगर, जिला संयोजक खेत मजदूर यूनियन लक्षमन सिंह, जगदीश, श्याम सिंह, मुन्नालाल बाथम, अरविंद जाटव, राजीव, अनीश उपस्थित रहे।


