भिण्ड, 05 जनवरी। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग का पत्र 24 दिसंबर 2025 द्वारा नगर परिषद मौ वार्ड क्र.4 पार्षद पद के उप निर्वाचन वर्ष 2025 उत्तरार्द्ध हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है, उक्त निर्वाचन से संबंधित कार्रवाईयों को समय-सीमा में संपन्न कराए जाने हेतु कलेक्टर भिण्ड द्वारा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संबंधित नोडल अधिकारी सौंपे गए कार्यों को अपने अधीनस्थ स्टाफ से सहयोग लेकर निर्वाचन कार्य संपन्न कराएं।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने अपर कलेक्टर लक्ष्मीकांत पाण्डे को कानून एवं व्यवस्था तथा आदर्श आचरण संहिता का क्रियान्वयन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिण्ड अखिलेश शर्मा को मतदान दल गठन, प्रशिक्षण तथा परिवहन प्रबंधन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास भिण्ड पवन तिवारी को शिकायतों की मॉनीटरिंग, जिला पेंशन अधिकारी दिनेश कुमार ओझा को सांख्यकीय आंकड़ों का प्रबंधन एवं व्यय लेखा तथा वित्तीय प्रबंधन एवं निगरानी मानदेय, सहायक जनसंपर्क अधिकारी भिण्ड पुष्पराज सिंह को मीडिया मैनेजमेंट, जिला कोषालय अधिकारी भिण्ड अर्चना त्रिपाठी को मतपत्रों का प्रबंधन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड सुनील दुबे को मतदान केन्द्रों पर व्यवस्था प्रबंधन तथा सेंस, जिला प्रबंधक लोकसेवा प्रबंधन भिण्ड भानू प्रजापति को कम्यूनिकेशन प्लान प्रबंधन, अधीक्षक भू-अभिलेख भिण्ड श्रीमती नीरज मिश्रा को सामग्री प्रदाय एवं वापसी प्रबंधन तथा रूट-चार्ट/ जोन चार्ट, पशु चिकित्सक पशुपालन एवं डेयरी विभाग भिण्ड गिर्राज तिवारी को सामग्री प्रदाय एवं वापसी प्रबंधन, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी भिण्ड भारत भूषण को आईटी प्रबंधन, जिला आबकारी अधिकारी भिण्ड महेश कुमार गौड़ को प्रेक्षक व्यवस्था, एसडीएम गोहद राजन डी नाडिया को मतगणना प्रबंधन, प्रबंधक ई-गवर्नेंस भिण्ड सौरभ उपाध्याय को आयोग के पोर्टल के समस्त कार्य एवं ऑनलाइन प्रविष्ठि (ऑनलाइन) हेल्पडेस्क, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी और वेबकास्टिंग, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग भिण्ड मनीष मरकाम को स्ट्रांगरूम व्यवस्था (समस्त) एवं कार्यपालन यंत्री जल संसाधन भिण्ड आरएन शर्मा को ईव्हीएम प्रबंधन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Thursday, August 6
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी

