- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 05 जनवरी.मनीष दुबे। घर घर गीता का प्रचार हो जन अभियान के अंतर्गत शहर की हाउसिंग कॉलोनी में विश्व गीता प्रतिष्ठानम् द्वारा गीता स्वाध्याय पाठ किया गया। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी शैलेश सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य यजमान राहुल सोनी द्वारा भगवान कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। जिला संयोजक विष्णु कुमार शर्मा द्वारा सामूहिक रूप से सस्वर स्वाध्याय पत्र का वाचन किया गया, उन्होंने उपस्थित सभी गीता प्रेमियों से हर हालत में गीता पढ़ने का आह्वान किया साथ ही गीता ग्रंथ को घर-घर पहुंचाने का आग्रह किया। सुभाषित का वाचन प्रमोद…
भिण्ड, 05 जनवरी। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अंकित तोमर द्वारा जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन दोनों कार्यक्रमों का संचालन एनएसयूआई गोहद ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत राठौर द्वारा किया गया। पहला कार्यक्रम अरविंद महर्षि महाविद्यालय गोहद में आयोजित हुआ, जहां एक पेड़ लगाओ-भविष्य बचाओ’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया तथा प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया गया। दूसरा कार्यक्रम इंदौर में जहरीला एवं गंदा पानी पीने से हुई नागरिकों की मौतों के विरोध में आयोजित किया गया। इस गंभीर…
भिण्ड, 05 जनवरी.मनीष दुबे। परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा (सोनू) की अनुशंसा पर बांकेबिहारी शर्मा को भिण्ड शहर का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विदित हो कि बांकेबिहारी शर्मा ब्राह्मण संगठनों द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों में प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हैं। उनकी निष्ठा और लगन को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बांकेबिहारी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके शुभचिंतकों व समाज के लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में विनीत शर्मा बंटी, मुकेश शर्मा, राजमणी शर्मा, रिशेन्द्र राजावत, राहुल थापक, रोमी चौहान, रॉकी तोमर, शुभम पचौरी, रामनरेश जादौन,…
भिण्ड, 05 जनवरी। मालनपुर थाना अंतर्गत बढ़ती गुंडागर्दी से रहवासी परेशान हैं, सरेआम 30 मिनट के अंदर तीन जगह पर ताबड़तोड़ फायरिंगकी। जिसकी शिकायत फरियादी ने थाने में की है। जानकारी के अनुसार फरियादी रमन तिवारी पुत्र कमल किशोर तिवारी ने पुलिस को बताया कि चार-पांच जनवरी की दरम्यानी रात 9:50 बजे अंशुल उर्फ दशरथ सिंह पुत्र नेतराम गुर्जर निवासी मालनपुर अपने अन्य साथियों के साथ पहले पुरानी हवेली उसके बाद फरियादी का चाचा रामअवतार तिवारी के घर पर देसी कट्टा से फायर कर गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद सब्जी मंडी कमल किशोर तिवारी उर्फ…
भिण्ड, 05 जनवरी। आलमपुर थानांतर्गत रुरुआ गांव का एक युवक कोंच जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु ग्वालियर रैफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ररुआ गांव निवासी परमाल सिंह कौरव उम्र 38 वर्ष पुत्र रामबिहारी कौरव गत बुधवार को मटर भरने कि लिउ बड़ी वाली बोरी लेने कोंच जा रहे थे। तभी पचीपुरी के पास अज्ञात वाहन ने परमाल की गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद मौके से निकल रहे राहगीरों…
भिण्ड, 05 जनवरी। अटेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बढ़पुरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी ट्रॉली को चोरी कर जह। जैसे ही ट्रॉली मालिक को ज्ञात हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चोरों को ट्रॉली सहित पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम बढपुरा निवासी फरियादी संजीव शर्मा के घर के पीछे लगी तार फेंसिग के बाउण्ड्रीवॉल में रखी ट्राली को चोरी करके चोर अपने ट्रेक्टर में लगाकर ले गए थे। जिसके बाद पुलिस को चोरी की घटना की सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम गठित कर थाना प्रभारी अटेर रामनरेश…
– दर्शकों को माता पिता की आज्ञा का संदेश दिया भिण्ड, 05 जनवरी। नववर्ष के उपलक्ष्य में बालाजी सरकार रामलीला समिति द्वारा बालाजी सरकार रामलीला एवं रासलीला मंडल के अध्यक्ष चंद्रकांत त्रिपाठी लवली महाराज द्वारा गल्ला मंडी हनुमान मन्दिर प्रांगण में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। आज श्रीराम वनवास की लीला का कलाकारों द्वारा सुंदर मंचन किया गया। कलाकारों ने इस प्रसंग के माध्यम से दर्शकों को माता पिता की आज्ञा का पालन करने का संदेश दिया। लीला में बड़े ही मार्मिक दृश्य सामने आने पर दर्शक भाव विभोर हो उठे। जहां एक दिन पहले तक भगवान राम…
– पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबूजी की जयंती पर भाजपा कार्यालय में अर्पित की गई पुष्पांजलि भिण्ड, 05 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबूजी की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि बाबूजी का राष्ट्रहित के प्रति उनका अडिग संकल्प और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में अतुलनीय योगदान भारतीय राजनीति की अमूल्य विरासत है। उन्होंने अपने संघर्ष के साथ राजनीति में महत्वपूर्ण स्वच्छ छवि को प्रदर्शित किया…
– रामदास महाराज का आशीर्वाद लिया आशीर्वाद भिण्ड, 05 जनवरी.मनीष दुबे । भारतीय जनता पार्टी मप्र के संगठन प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने गत दिवस दंदरौआ धाम पहुंचकर डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर महामण्डलेश्वर रामदास महाराज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संभाग प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जिला महामंत्री धीरसिंह भदौरिया सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगरीय निकायों के उपनिर्वाचन हेतु व्यय लेखा निरीक्षण की तिथियां निर्धारित भिण्ड। मप्र नगर पालिका अधिनियम के तहत जारी महापौर/ अध्यक्ष एवं पार्षद निर्वाचन व्यय (लेखा संधारण ओर प्रस्तुति) आदेश 2020 है। भोपाल…
– बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित भिण्ड, 05 जनवरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली हायर सेकेण्ड्री व हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने निर्देश दिए कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं नकल रहित एवं अनुशासित माहौल में आयोजित हो सकें। बैठक में विशेष रूप से परीक्षा…

