– पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबूजी की जयंती पर भाजपा कार्यालय में अर्पित की गई पुष्पांजलि
भिण्ड, 05 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबूजी की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
जिला अध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि बाबूजी का राष्ट्रहित के प्रति उनका अडिग संकल्प और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में अतुलनीय योगदान भारतीय राजनीति की अमूल्य विरासत है। उन्होंने अपने संघर्ष के साथ राजनीति में महत्वपूर्ण स्वच्छ छवि को प्रदर्शित किया और राम जन्मभूमि आंदोलन में भगवान राम के भव्य मन्दिर निर्माण के लिए आधारशिला रखी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान राम का भाव मन्दिर बनकर तैयार है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा एवं उपेन्द्र राजौरिया, जिला महामंत्री मनोज अनंत, जिला मंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, राजीव उपाध्याय, जिला कार्यालय प्रभारी रोहित शाक्य, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, सह जिला सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अमित जैन, सोनू यादव, शैलेन्द्र सिंह नरवरिया उपस्थित रहे।


