भिण्ड, 05 जनवरी। अटेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बढ़पुरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी ट्रॉली को चोरी कर जह। जैसे ही ट्रॉली मालिक को ज्ञात हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चोरों को ट्रॉली सहित पकड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बढपुरा निवासी फरियादी संजीव शर्मा के घर के पीछे लगी तार फेंसिग के बाउण्ड्रीवॉल में रखी ट्राली को चोरी करके चोर अपने ट्रेक्टर में लगाकर ले गए थे। जिसके बाद पुलिस को चोरी की घटना की सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम गठित कर थाना प्रभारी अटेर रामनरेश यादव को निर्देशित किया थाना प्रभारी द्वारा 112 डायल वाहन को सक्रीय कर थाना अटेर का पुलिस बल भी सक्रीय किया। जिससे थाना अटेर पुलिस ने फरियादी व गांव वालों की मदद से चोरी करके ले जा रहे ट्राली के आरोपी को ट्रेक्टर सहित खरिका रोड से रात्रि 2 बजे पर धर दबोचा। मौके पर दो आरोपी गिरफ्तार किए जाकर पूछताछ की गई एक अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ लेकर मौके से फरार हो गया। थाना पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र.03/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। दौरान विवेचना के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। एक आरोपी की गिरफ्तारी शेष है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


