भिण्ड, 05 जनवरी.मनीष दुबे।
परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा (सोनू) की अनुशंसा पर बांकेबिहारी शर्मा को भिण्ड शहर का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
विदित हो कि बांकेबिहारी शर्मा ब्राह्मण संगठनों द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों में प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हैं। उनकी निष्ठा और लगन को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बांकेबिहारी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके शुभचिंतकों व समाज के लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में विनीत शर्मा बंटी, मुकेश शर्मा, राजमणी शर्मा, रिशेन्द्र राजावत, राहुल थापक, रोमी चौहान, रॉकी तोमर, शुभम पचौरी, रामनरेश जादौन, कुलदीप तिवारी, प्रवीण पुरोहित, गौरव दीक्षित बाबा, बल्ली सिंह, जीतू भदौरिया, भूरे दीक्षित, दीपू भदौरिया, कृष्णा शास्त्री प्रमुख है।


