– दर्शकों को माता पिता की आज्ञा का संदेश दिया
भिण्ड, 05 जनवरी। नववर्ष के उपलक्ष्य में बालाजी सरकार रामलीला समिति द्वारा बालाजी सरकार रामलीला एवं रासलीला मंडल के अध्यक्ष चंद्रकांत त्रिपाठी लवली महाराज द्वारा गल्ला मंडी हनुमान मन्दिर प्रांगण में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। आज श्रीराम वनवास की लीला का कलाकारों द्वारा सुंदर मंचन किया गया। कलाकारों ने इस प्रसंग के माध्यम से दर्शकों को माता पिता की आज्ञा का पालन करने का संदेश दिया। लीला में बड़े ही मार्मिक दृश्य सामने आने पर दर्शक भाव विभोर हो उठे।
जहां एक दिन पहले तक भगवान राम के राजतिलक की तैयारियां जोरो पर चल रही थी। राम को बनवास भेजने की बात सुनकर सब अयोध्या बासी दु:खी हो गए। बही राजा दशरथ से कैकई ने दो बरदान मांगे। जिसमें भरत के लिए राज गद्दी एवं राम के लिए 14 बर्ष का बनवास मांगा। राजा दशरथ इसे सुनकर बीमार हो गए पिता का बचन निभाने के लिए श्रीराम बन जाने के लिए तैयार हो गए। जब राम, लक्ष्मण सीता ने वन के लिए प्रस्थान किया तो सभी अयोध्या बासी विलाप करने लगे। उसके बाद राम सीता लक्ष्मण बन को चले गए। राम बनवास की लीला देख दर्शकों की आंखें भर आई। मंच संचालन एडवोकेट कुंजबिहारी कौरव बंटी ने किया। इस मौके पर मयंक गोस्वामी, जगमोहन सिंह कौरव, कल्लू कसल, अनिल गुप्ता, लखन गुप्ता, वैकुंठ गोस्वामी, देवेन्द्र दीक्षित सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे।


