भिण्ड, 05 जनवरी। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अंकित तोमर द्वारा जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन दोनों कार्यक्रमों का संचालन एनएसयूआई गोहद ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत राठौर द्वारा किया गया। पहला कार्यक्रम अरविंद महर्षि महाविद्यालय गोहद में आयोजित हुआ, जहां एक पेड़ लगाओ-भविष्य बचाओ’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया तथा प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया गया।
दूसरा कार्यक्रम इंदौर में जहरीला एवं गंदा पानी पीने से हुई नागरिकों की मौतों के विरोध में आयोजित किया गया। इस गंभीर प्रशासनिक लापरवाही और प्रदेश सरकार की उदासीनता के खिलाफ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा हस्तक्षेप करते हुए पुतला जब्त किया गया एवं छीना-झपटी की स्थिति बनी, लेकिन इसके बावजूद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का विरोध शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहा।
इस अवसर पर उपस्थित एनएसयूआई भिण्ड जिला अध्यक्ष अंकित तोमर ने कहा कि इंदौर जैसी बड़ी नगरी में गंदा पानी पीने से लोगों की मौत होना प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता और प्रशासनिक विफलता का प्रमाण है। जब जनता मर रही हो और जिम्मेदार मंत्री जनता के सवालों को ‘घंटा’ कहकर टाल दें, तो यह बेहद शर्मनाक है। एनएसयूआई न तो ऐसे बयान स्वीकार करेगी और न ही जनता के मुद्दों पर चुप बैठेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आम नागरिकों के जीवन से जुड़े सवालों पर एनएसयूआई सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में एनएसयूआई भिण्ड जिला प्रभारी राज गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही बदलाव की असली ताकत है और एनएसयूआई हमेशा जनहित की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। इस दौरान अरविंद महर्षि महाविद्यालय के कॉलेज अध्यक्ष अजय सागर, मनीष श्रीवास, योगेन्द्र कुशवाहा, सूरज उपाध्याय, गौरव भाटेले, वासुदेव पाठक, अजय सागर, प्रदीप बघेल, राहुल देसाई एवं सौरभ रायपुरिया सहित तमाम कार्यकर्ता, छात्र एवं स्थानीय युवा उपस्थित रहे।
Thursday, August 6
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी


