Author: Jagran Today

– 2 जनवरी से श्रमिकों बीच सीटू चलाएगी अभियान भिण्ड, 23 दिसम्बर.मनीष दुबे। सेंट्रल ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस सीटू के जिला अध्यक्ष विनोद सुमन, भवन निर्माण यूनियन अध्यक्ष नरेश भटनागर सहित 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने श्रम निरीक्षक मनीष को 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा तथा हम्माल, पल्लेदारों, तुलावटी, भवन निर्माण से संबंधित ईंट भट्टा कारपोरेटर, मकानों की पुताई करने वाले, खाना बनाने वाले हलवाई का लाइसेंस बनबाने एवं पंजीयन कराने की बात कही। सीटू जिला प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण व परिवार की सहयात्रा के लिए दर्जनों योजनाएं चलाई जा रही…

Read More

मालनपुर, 23 दिसम्बर.मनीष दुबे। नगर के समीप शिवाजी पब्लिक स्कूल एवं इंटरनेशनल स्कूल परिसर में धूमधाम से बाल मेला सम्मेलन समारोह शुभारंभ कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों में उत्साह दिखा, रंग-बिरंगे कार्यक्रमों से खिले मासूम चेहरे, पूरा स्कूल रहा उत्साह में तब्दील, नन्हें बालक-बालिकाओं ने स्टॉल लगाई जीते सभी के दिल। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल संचालक एवं समाजसेवी दिनेश परिहार उर्फ बंटू द्वारा मां सरस्वती का विधिवत पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा कई प्रकार के खाने-पीने के स्टॉल एवं खेलकूद आदि दर्जनों प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर सभी का…

Read More

-कार्यक्रम के दृष्टिगत किए जा रहे आवश्यक प्रबंधों की जानकारी ली भिण्ड, 23 दिसम्बर.मनीष दुबे ।कलेक्टर भिण्ड ने मुख्यमंत्री का 24 दिसंबर बुधवार को रावतपुरा धाम विकास खण्ड लहार जिला भिण्ड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम के दृष्टिगत रावतपुरा धाम में कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों, आवागमन तथा सुरक्षा व्यवस्था प्रबंधों के संबंध में जानकारी ली और समुचित तैयारियां शीघ्र पूर्ण कराने अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर भिण्ड, एसडीएम गोहद, एसडीएम लहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More

– अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत फूप में कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 23 दिसम्बर.मनीष दुबे । भाजपा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष अटल स्मृति के तहत सरकार की 2 वर्ष की उपलब्धियां विकास और सेवा सुशासन के सम्मेलन अटेर विधानसभा क्षेत्र के फूप में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संभागीय प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के विषय में कहा कि हम सब यहां एक ऐसे व्यक्तित्व को याद करने और उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिनका नाम ही अपने आप में एक दृढ़ संकल्प,…

Read More

भिण्ड, 23 दिसम्बर.मनीष दुबे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। दंदरौआ धाम में सामूहिक विवाह स मेलन 25 दिसंबर को भिण्ड। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में निव्या बंधन सर्वजातीय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा 25 दिसंबर को सामूहिक विवाह स मेलन का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए समिति…

Read More

– किसानों की लड़ाई अंतिम सांस तक लडूंगा : रमा कौरव भिण्ड, 23 दिसम्बर.मनीष दुबे। दबोह नगर में राष्ट्रीय किसान दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह जयंती पर किसान नेता चौ. रमाशंकर सिंह रमा कौरव के नेतृत्व में विशाल टैक्टर रैली निकाली गई। ट्रेक्टरों की कतार दुग्ध डेयरी से लेकर झंडा चौक तक लगी रही। जिससे मुख्य बाजार में घंटों जाम लगा रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर माल्यापर्ण किया गया। आमसभा को संबोधित करते हुए किसान नेता रमाशंकर रमा कौरव ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती है, जिन्होंने हमेशा किसानों…

Read More

भिण्ड, 23 दिसम्बर। प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मप्र शासन के चिन्हित कार्यक्रम हिरण्य गर्भा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में संचालित गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत गौशालाओं में शत प्रतिशत निकृष्ट सांडों का बधियाकरण करने, गौशालाओं में उपलब्ध मादा गायों में कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से नस्ल सुधार कार्य प्रस्तावित है, ताकि गौशालाओं में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हो सके जो कि स्वावलंबन के लिए पहला कदम होगा। इसके साथ ही गौशालाओं में उपलब्ध चरनोई भूमि पर हरा चारा विकास योजना अन्तर्गत पौष्टिक चारे की खेती की जाए जो…

Read More

– टीम को देखकर चालक वाहन छोड़कर भागा, ट्रैक्टर जब्त भिण्ड, 23 दिसम्बर। वन विभाग की टीम ने चैकिंग के दौरान भारौली थाना क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी ले जा रहा एक ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की तो टीम को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। जब्त ट्रैक्टर को जब्त कर वन मंडल कार्यालय में खड़ा कराया गया है। जानकारी के अनुसार भारौली क्षेत्र में लंबे समय से लकड़ी की अवैध तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को लेकर डिप्टी वन रेंजर हरीश भदौरिया अपनी टीम के साथ निगरानी और चैकिंग पर निकले…

Read More

भिण्ड, 23 दिसम्बर.मनीष दुबे। रतनगढ़ वाली माता के प्रति लोगों में कितनी आस्था है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस कड़ाके की सर्दी और घने कोहरा के बीच ग्राम रूरई के एक दर्जन से अधिक युवा भक्तगण पैड़ भरकर (दण्डवत यात्रा कर) रतनगढ़ वाली माता मन्दिर पर दर्शन करने के लिए निकले हैं। बताया गया है कि ग्राम रूरई के अबधेश सिंह चौहान, रोहित तिवारी, अनिकेत चौहान, आकाश सिंह चौहान, लवकुश सिंह चौहान, रायवेन्द्र सिंह चौहान, उपेन्द्र कुशवाहा, सतेन्द्र सिंह चौहान, अनिल सिंह चौहान, रोहित तिवारी, इन्द्रपाल परिहार, गोलू विश्वकर्मा, श्यामू सिंह चौहान, अंकित सिंह चौहान…

Read More

– राष्ट्रीय महासचिव हरीश चौधरी एवं राष्ट्रीय सचिव संजना जाटव आएंगे – नेताद्वय का ग्वालियर से भिण्ड तक जगह-जगह होगा भव्य स्वागत भिण्ड, 23 दिसम्बर.मनीष दुबे । जिला कांग्रेस कमेटी शहर व ग्रामीण की संयुक्त जिला समन्वय समिति एवं मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षात्मक बैठक 29 दिसंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय के बगल से संस्कृति मैरिज गार्डन में आयोजित की जाएगी। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय महासचिव व मप्र प्रभारी हरीश चौधरी एवं राष्ट्रीय सचिव व मप्र सहप्रभारी सांसद संजना जाटव मुख्य अतिथि रहेंगे। ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल एवं शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया…

Read More