Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

मिट्टी एवं गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 5 वाहन जब्त

April 17, 2026

मेला परिसर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

April 17, 2026

निर्धन कन्या के विवाह हेतु किए उपहार भेंट

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
BREAKING
  • मिट्टी एवं गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 5 वाहन जब्त
  • मेला परिसर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
  • निर्धन कन्या के विवाह हेतु किए उपहार भेंट
  • पोषण मटका, पोषण परी जागरूकता हेतु निकाली प्रभात फेरी
  • आदर्श प्रजापति समाज का तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को
  • सामाजिक जागरूकता लाने संत कालिदास महाराज की पदयात्रा शुरू
  • मेहगांव के हाट बाजार से हटवाया अतिक्रमण
  • गोहद एसडीएम ने किया जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » भू-माफियाओं पर करें सख्त कार्रवाई, बड़े मगरमच्छों को पकड़िए : सिंधिया

भू-माफियाओं पर करें सख्त कार्रवाई, बड़े मगरमच्छों को पकड़िए : सिंधिया

Jagran TodayBy Jagran TodayJanuary 11, 2026

– दिशा बैठक में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने की शिवपुरी के लिए कई अहम घोषणाएं
– 111 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात सहित स्वास्थ्य, सिंचाई और अधोसंरचना पर लिए गए निर्णायक फैसले

शिवपुरी, 11 जनवरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने जिले में चल रही योजनाओं की व्यापक समीक्षा करते हुए प्रशासन को स्पष्ट दिशा दी और शिवपुरी के सर्वांगीण विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण और दूरगामी घोषणाएं कीं।
बैठक के दौरान केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के लिए तीन प्रमुख घोषणाएं कीं। जिनमें 17 से 24 मार्च तक देश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए व्यापक पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसमें देशभर से विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं देंगे। दिव्यांगजनों के लिए अलग से विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। दिव्यांगजनों का पंजीकरण कर उन्हें आधुनिक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। 111 करोड़ की लागत से शिवपुरी में देश का सातवां रीजनल पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा, जो जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।
111 करोड़ से बनेगा रीजनल पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि शिवपुरी में स्थापित होने वाला यह रीजनल पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर देश के चुनिंदा छह प्रशिक्षण केन्द्रों की श्रेणी में शामिल होगा। इस केंद्र के माध्यम से प्रति वर्ष लगभग 2500 से तीन हजार युवाओं एवं कर्मियों को प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर सृजित होंगे और शिवपुरी को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर निर्णायक कदम
सिंधिया ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए रिक्त पदों की पूर्ति, ऑटोमैटिक फायर सेफ्टी सिस्टम और जेनरेटर स्थापना कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिवपुरी को स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में आदर्श जिला बनाया जाएगा।
सिंचाई और जल प्रबंधन पर विशेष जोर
बैठक में सिंचाई परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि पिछोर एवं और सिंचाई योजना का बांध कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और नहर निर्माण 80 प्रतिशत तक पहुंच गया है। बड़ोदिया सिंचाई योजना 15 फरवरी से प्रारंभ होकर जून तक पूर्ण कर ली जाएगी। चांदपाठा और जाधव सागर तालाबों से जलकुंभी को स्थायी रूप से हटाने के लिए अपस्ट्रीम-टू-डाउनस्ट्रीम मॉडल पर आधारित कार्ययोजना लागू की जाएगी, जिससे समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा।
भू-माफियाओं पर दिए सख्ती के निर्देश
बैठक के दौरान केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने प्रशासन को भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटे मामलों में उलझने के बजाय बड़े मगरमच्छों को पकड़िए, ताकि अवैध कब्जों और संगठित भू-माफिया नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई हो सके। उन्होंने राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसी कार्रवाइयों में किसी भी स्तर पर दबाव या समझौता स्वीकार न किया जाए।
अधोसंरचना और सुशासन की दिशा
सिंधिया ने शिवपुरी ट्रांसपोर्ट नगर के लिए अप्रोच रोड निर्माण और 60 दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप शिवपुरी को मप्र का सबसे प्रगतिशील जिला बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और जिले के विकास से जुड़े सुझाव प्रस्तुत किए।

Post Views: 571
Jagran Today
  • Website

Related Posts

मिट्टी एवं गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 5 वाहन जब्त

April 17, 2026

मेला परिसर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

April 17, 2026

निर्धन कन्या के विवाह हेतु किए उपहार भेंट

April 17, 2026

पोषण मटका, पोषण परी जागरूकता हेतु निकाली प्रभात फेरी

April 17, 2026

आदर्श प्रजापति समाज का तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को

April 17, 2026

सामाजिक जागरूकता लाने संत कालिदास महाराज की पदयात्रा शुरू

April 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

मिट्टी एवं गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 5 वाहन जब्त

April 17, 2026

मेला परिसर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

April 17, 2026

निर्धन कन्या के विवाह हेतु किए उपहार भेंट

April 17, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
527213
Views Today : 623
Who's Online : 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.