- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 12 जनवरी.मनीष दुबे। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में साप्ताहिक कार्यालय का समापन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा के मार्गदर्शन निर्देशन में किया गया। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. बृजमोहन शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार की सभी विधाओं को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान में मुख्यमंत्री द्वारा यूट्यूब के माध्यम से प्रसारित कर कार्यक्रम को भी लिंक के माध्यम से विद्यार्थियों के…
– निबंध प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा भिण्ड, 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में भीम नगर युवा मंडल द्वारा माय भारत केन्द्र भिण्ड के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित कर राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना रहा। आयोजन में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, आदर्शों एवं युवाओं के कर्तव्यों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में रीना कुमारी पुत्री…
भिण्ड, 12 जनवरी। विधायक अम्बरीश शर्मा के निर्देशन में लहार मंडल अध्यक्ष भाजपा सुभाष अग्निहोत्री एवं मंडल प्रतिनिधि संजीव चौधरी ने कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान युवा मंडल महामंत्री आशीष छोटू शुक्ला, युवा नेता अन्नू त्रिपाठी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं संबद्ध विभाग द्वारा जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कृषि रथ के माध्यम से नवीन उन्नत तकनीक एवं योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है। जिले के सभी विकासखण्डों में कृषि रथ भ्रमण करेंगे। कृषि रथ के मुख्य आधार स्तंभों में जैविक…
भिण्ड, 12 जनवरी। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया के मार्गदर्शन में शा. एमजेएस कॉलेज भिण्ड में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। न्यायाधीश/सचिव अनुभूति गुप्ता, जिला विधिक सहायता अधिकारी देवेश शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीयता की भावनाओं को प्रेरित करने और समाज एवं देश के विकास में महती भूमिका निभाने के बारे में बताया कि भारत सरकार ने सन् 1984 में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर घोषणा कि थी कि हर…
भिण्ड, 12 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के निर्देशन में सोमवार को ग्राम असवार तहसील लहार स्थित रामा डेयरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डेयरी परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित रखे दूध एवं डेयरी परिसर के बाहर खड़े वाहन से दूध का नमूना जांच वास्ते लिया गया। डेयरी परिसर से दूध में मिलाने वाले एक सफेद रंग के पदार्थ का नमूना भी लिया गया। उक्त पदार्थ के बारे में विक्रेता से पूछे जाने पर विक्रेता ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। विक्रेता ने बताया कि दूध खराब न हो इस कारण से…
भिण्ड, 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पेड़ बचाओ, एक पेड़ भविष्य के नाम कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अंकित तोमर ने पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर दिया। इस अवसर पर दबोह में एनएसयूआई द्वारा पर्यावरण बचाओ, पेड़ बचाओ मुहिम के अंतर्गत एक पेड़ भविष्य के नाम पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएसयूआई भिण्ड के जिला अध्यक्ष अंकित तोमर विशेष रूप से दबोह पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर जिला अध्यक्ष अंकित तोमर द्वारा माल्यार्पण कर की गई। उन्होंने कहा कि स्वामी…
भिण्ड, 12 जनवरी। युवाओं के ऊर्जा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती के अवसर पर नगर परिषद परिसर में उनकी प्रतिमा पर विधि विधान के साथ माल्यार्पण कर पूजन संपन्न हुआ। पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर परिषद अध्यक्ष ममता भदौरिया ने जन समूह के साथ नगर परिषद परिसर में अपने कार्यकाल में प्रतिमा का अनावरण कराते हुए इस वर्ष भी माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की उच्चतम सोच ही समाज और देश के चहुमुखी विकास के लिए श्रेष्ठ है। युवाओं को स्वामी के पदचिन्हों पर चलते हुए देश समाज सेवा में योगदान देने हेतु आगे आना चाहिए,…
भिण्ड, 12 जनवरी। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शा. कन्या महाविद्यालय भिण्ड में रासेयो अधिकारी डॉ. दीक्षा साहू (सहायक प्राध्यापक) के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत ‘उत्थानशील भारत के लिए युव-डिजिटल युग में नागरिक के रूप में युवाÓ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को चार्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर शिकागो सम्मेलन पर चर्चा की गई तथा गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. प्रेमलता शाक्यवार, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार शर्मा, डॉ. राजकुमार शर्मा एवं सुधीर जोशी…
– सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश – समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न भिण्ड, 12 जनवरी। साप्ताहिक समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। सीईओ जिला पंचायत ने विभागीय योजनाओं के संबंध में अधिकारियों से समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा कर कहा कि सभी विभाग प्रमुख लंबित सभी शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करना…
– सांदीपनि शा. उमावि क्र.2 के मैदान में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम – सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग भिण्ड, 12 जनवरी.मनीष दुबे। युवा हृदय सम्राट स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस युवा दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार का आयोजन सोमवार को सुबह नौ बजे सांदीपनि शा. उमावि क्र.2 भिण्ड के मैदान में किया गया। जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड सुनील दुबे, एडीएम एलके पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी आरडी मित्तल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती…

