दतिया, 12 जनवरी। विद्याभारती मध्यभारत प्रांत से संबद्ध ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला दतिया द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय भरसूला में स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख एवं पर्यावरण मित्र राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हम सभी को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा था कि गर्व से कहो हम हिन्दू हैं। उठो जागो और अपने लक्ष्य तक पहुंचने का पूरा प्रयास करो। विवेकानंद ने दुनिया में भारतीय संस्कृति ज्ञान परम्परा का परचम लहराया। ऐसे छात्रों और युवाओं के प्रेरणास्रोत को आज सम्पूर्ण भारत नमन कर रहा है। सरस्वती शिशु मन्दिरों में आज से सूर्य नमस्कार महायज्ञ प्रारंभ हुआ। यह विद्यार्थियों, आचार्य परिवार, संयोजक मंडल एवं ग्रामीण जनों ने संपूर्ण सूर्य नमस्कार लगाकर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। अनेक स्थानों पर रन फॉर स्वदेशी दौड़ आयोजित हुई। जिसमें युवाओं और ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Saturday, October 3
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


