Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

मेला परिसर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

April 17, 2026

निर्धन कन्या के विवाह हेतु किए उपहार भेंट

April 17, 2026

पोषण मटका, पोषण परी जागरूकता हेतु निकाली प्रभात फेरी

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
BREAKING
  • मेला परिसर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
  • निर्धन कन्या के विवाह हेतु किए उपहार भेंट
  • पोषण मटका, पोषण परी जागरूकता हेतु निकाली प्रभात फेरी
  • आदर्श प्रजापति समाज का तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को
  • सामाजिक जागरूकता लाने संत कालिदास महाराज की पदयात्रा शुरू
  • मेहगांव के हाट बाजार से हटवाया अतिक्रमण
  • गोहद एसडीएम ने किया जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • नव कुण्डीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ और रामलीला का होगा आयोजन
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » डाक विभाग का कोई मुकाबला नहीं, शिवपुरी बनेगा क्षेत्रीय प्रशिक्षण का केन्द्र : सिंधिया

डाक विभाग का कोई मुकाबला नहीं, शिवपुरी बनेगा क्षेत्रीय प्रशिक्षण का केन्द्र : सिंधिया

Jagran TodayBy Jagran TodayJanuary 11, 2026

– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने की शिवपुरी में 111 करोड़ के रीजनल पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर ऐतिहासिक घोषणा
– शिवपुरी सिटी पोस्ट ऑफिस का किया उदघाटन के दौरान दी मप्र को बड़ी सौगात

शिवपुरी, 11 जनवरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी सिटी पोस्ट ऑफिस के आधुनिकीकरण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने डाक विभाग की बदलती भूमिका और उसकी अद्वितीय क्षमता को रेखांकित करते हुए कहा कि यदि कोई व्यवस्था आज भी पूरी निष्ठा के साथ आम नागरिक की सेवा में समर्पित है, तो वह भारत का डाक विभाग है। उन्होंने शिवपुरी को 111 करोड़ के रीजनल पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की सौगात देने की ऐतिहासिक घोषणा की, जिससे शिवपुरी संचार, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में एक नई पहचान हासिल करेगा।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह केवल एक उदघाटन नहीं, बल्कि भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश में डाक विभाग के अंतर्गत 6 पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर्स संचालित हैं- सहारनपुर, बड़ोदरा, मैसूरु, गुवाहाटी, मदुरै और दरभंगा, जहां हर वर्ष लगभग 18 हजार डाक कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।
उन्होंने मंच घोषणा की कि 111 करोड़ की लागत से शिवपुरी में देश का 7वां रीजनल पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा। यह केन्द्र मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के डाक कर्मियों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करेगा। इस प्रशिक्षण केन्द्र में एक समय में लगभग 250 प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे तथा प्रति वर्ष लगभग 1800 से अधिक कर्मियों को आधुनिक, डिजिटल और सेवा-उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
अगले दौरे में करेंगे शिलान्यास
सिंधिया ने डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट लक्ष्य देते हुए कहा कि जिस प्रकार ग्वालियर एयरपोर्ट 16 महीनों में बनकर तैयार हुआ, उसी तरह यह रीजनल पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर भी 8-12 महीनों के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि अगले शिवपुरी दौरे में इस केन्द्र का शिलान्यास किया जाएगा और तय समयसीमा में लोकार्पण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिवपुरी की भौगोलिक स्थिति, सड़क और रेल संपर्क तथा शांत वातावरण इसे प्रशिक्षण संस्थान के लिए आदर्श बनाते हैं। यह परियोजना मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत डाक कर्मियों के कौशल, क्षमता और सेवा गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
शिवपुरी जिले के सभी 52 डाकघर हुए आधुनिक
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि शिवपुरी जिले के सभी 52 डाकघरों का आधुनिकीकरण पूर्ण हो चुका है। आज डाकघर केवल पत्राचार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आधार-आधारित सेवाएं, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, पासपोर्ट सेवाओं में सहयोग, म्यूचुअल फंड वितरण, बीमा योजनाएं और वित्तीय समावेशन का सशक्त माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि डाक विभाग से जुड़े खातों में आज देशभर में 22 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि सुरक्षित है और केवल शिवपुरी जिले में 20 हजार से अधिक नए खाते खोले जा चुके हैं।
महिला सशक्तिकरण की सबसे सशक्त मिसाल बना डाक विभाग
सिंधिया ने सुकन्या समृद्धि योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना बीज बोने जैसी है, जिसे माता-पिता मिलकर वटवृक्ष के रूप में विकसित करते हैं। आज देशभर में बच्चियों के नाम पर 2 लाख करोड़ से अधिक की राशि जमा है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का यह कार्य जिस पैमाने पर डाक विभाग कर रहा है, वह किसी अन्य व्यवस्था के लिए संभव नहीं है। अंत में उन्होंने कहा कि शिवपुरी अब केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रशिक्षण, सेवा और नवाचार का क्षेत्रीय केन्द्र बनेगा। डाक विभाग के माध्यम से यह शहर नए भारत की सेवा-प्रधान व्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ बनेगा।

Post Views: 558
Jagran Today
  • Website

Related Posts

मेला परिसर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

April 17, 2026

निर्धन कन्या के विवाह हेतु किए उपहार भेंट

April 17, 2026

पोषण मटका, पोषण परी जागरूकता हेतु निकाली प्रभात फेरी

April 17, 2026

आदर्श प्रजापति समाज का तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को

April 17, 2026

सामाजिक जागरूकता लाने संत कालिदास महाराज की पदयात्रा शुरू

April 17, 2026

मेहगांव के हाट बाजार से हटवाया अतिक्रमण

April 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

मेला परिसर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

April 17, 2026

निर्धन कन्या के विवाह हेतु किए उपहार भेंट

April 17, 2026

पोषण मटका, पोषण परी जागरूकता हेतु निकाली प्रभात फेरी

April 17, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
527213
Views Today : 622
Who's Online : 6
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.