– वर्तमान सरकार से जवान किसान पीड़ित
भिण्ड, 11 जनवरी। जय जवान जय किसान का नारा स्वाधीनता संग्राम सेनानी भारत के द्वित्तीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने 1964 में लगाया था तो उस समय देश की सीमाएं भी असुरक्षित थीं और देश की जनता को भरपेट भोजन भी उपलब्ध नहीं था, लेकिन सरकार ने सिर्फ नारा ही नहीं दिया उसके लिए ठोस योजनाएं भी बनाईं। जवानों का त्याग साहस और किसानों की मेहनत में सरकार ने साथ दिया तो देश की सीमाएं सुरक्षित हुई किसानों की मेहनत के कारण अनाज के गोदाम भरने के अतिरिक्त करोड़ों रुपए का खाद्यान्न चूहा खा जाते हैं या वर्षा में अनाज सड़ जाता है।
11 जनवरी 1966 को देश ने अपना ईमानदार त्यागी प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को हमेशा हमेशा के लिए भौतिक शरीर से शास्त्री भारतीय जनता के बीच नहीं रहे। सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस सीटू जिला कमेटी भिण्ड ने जिला कार्यालय पर शास्त्री को स्मृति दिवस पर याद किया।
सीटू जिला अध्यक्ष विनोद सुमन की अध्यक्षता में जिला कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें लिखित रिपोर्ट रखते हुए सीटू जिला महासचिव ने कहा कि 60 साल पहले शास्त्री ने सोचा था देश को विकास के रास्ते पर ले जाना है तो देश की सीमाएं सुरक्षित करनी होगी और जनता का पेट भरने के लिए किसानों को आगे लाना होगा इसलिए जवान और किसान को सम्मान देने के लिए जय जवान जय किसान का नारा दिया था वर्तमान भाजपा मोदी सरकार उक्त नारे से पीछे हट रही है, सेना के लिए 4 साल के लिए अग्निवीर भर्ती से सेना में अनुभवी प्रशिक्षित जवानों की संख्या घट रही है तो किसानों द्वारा खेतों पर कचडा जलाने से धुआं निकलता है, वह धुआं देशद्रोही भाजपा सरकार के लिए हो जाता है और किसानों को जुर्माना और जेल हो रही है, लेकिन कारखाने से लेकर अन्य द्वार धुआ छोडना भाजपा सरकार के लिए देशभक्त धुआं होता है किसान 365 दिन में 10 दिन धुआं फैलाता है लेकिन शेष दिनों हरियाली भी किसान ही देता है।
लालबहादुर शास्त्री को सत्य रूप से याद करना है तो भाजपा सरकार की जवान व किसान और श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय हड़ताल में समाज के हर व्यक्ति को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल करना होगा। शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला अध्यक्ष विनोद सुमन, जिला महासचिव अनिल दौनेरिया, जिला कोषाध्यक्ष उदय सिंह श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, साधना भदौरिया, जिला सचिव सीमा जाटव, नदीम खान, राजेश गोला, खेत मजदूर यूनियन के जिला संयोजक नरेंद्र सिंह सैंगर, किशन सिंह भदौरिया, लक्ष्मण सिंह, राधामोहन शर्मा, सत्येन्द्र सिंह कुशवाहा, जनार्दन रेड्डी ने याद किया।


