भिण्ड, 12 जनवरी। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन की तैयारी हेतु गोहद विधानसभा के द्वारकापुरी वार्ड 13 मौ में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि जोन प्रभारी दलवीर जाटव, विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी भिण्ड डॉ. सुनील पवैया, विधानसभा प्रभारी गोहद बेनीराम कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष गोहद वासुदेव कुशवाहा और जिला कार्यकारिणी सदस्य विश्वनाथ गोयल उपस्थित हुए। नगर उपाध्यक्ष मौ जागेश शर्मा और सेक्टर के अध्यक्ष अनिल जाटव, महासचिव मनमोहन सिंह, दूसरे सेक्टर अध्यक्ष निलेश जाटव और राजेंद्र जाटव ने बैठक में मायावती के जन्मदिन को भव्य बनाने को लेकर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
इस अवसर पर मौ नगर अध्यक्ष कमेटी में बदलाव करते हुए जोन प्रभारी के निर्देश पर मौ नगर अध्यक्ष आशीष गुर्जर को बदलकर अब नए अध्यक्ष सोबरन सिंह जाटव होंगे। तुलाराम जाटव, अमर सिंह, रामजीलाल बौद्ध, दिनेश, रामजीलाल बौद्ध सहित कई बसपा के कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित हुए। इस बार मायावती ने जन्मदिन मनाने में बदलाव करते कर हुए पूरे प्रदेश में केवल चार जगह मायावती का जन्मदिन मनेगा और ग्वालियर चंबल संभाग के लोग मुरैना में जन्मदिन मनाएंगे। इसके लिए क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों को निकालने के लिए जिला प्रभारी डॉ. सुनील पवैया ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए और बहन जी का जन्मदिन आर्थिक सहयोग दिवस के रूप में बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को कांशीराम ने कहा था कि एक वोट और एक नोट देने के लिए भी कार्यकर्ता सहयोग करें। क्योंकि कांशीराम ने कहा था कि मायावती का जन्मदिन सहयोग पार्टी के लिए कार्यकर्ता करेंगे और बहन जी का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनेगा। जबकि कांशीराम का जन्मदिन बहुजन समाज पार्टी समीक्षा के रूप में मनाई गई।
इस अवसर पर जॉन प्रभारी दलबीर जाटव ने कहा कि उसे समय के मनुवादी नेता देश के लोगों को वोट का अधिकार भी नहीं देना चाहते थे, बाबा साहब के त्याग और बलिदान से संपूर्ण भारत वासियों को वोट का अधिकार मिला वोट की वैल्यू चाहे झोंपड़ी में रहने वाला गरीब हो या महलो में रहने वाला राजा, उसकी कीमत एक है। बीजेपी और कांग्रेस इस देश को बर्बाद करना चाहते हैंं, धार्मिक आधार पर लोगों को लड़ाना चाहती हैं, बहुजन समाज पार्टी इस देश के अंदर सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक समानता की लड़ाई लड़ रही है और इस लड़ाई में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी भागीदारी निभाना चाहिए, जब तक बहुजन समाज पार्टी है तब तक इस देश के अंदर संविधान बदलना तो दूर कोई संविधान की तरफ आंख उठा कर देखने की न सोच, क्योंकि मायावती ने कहा है कि जिस दिन संविधान बदलने की सोची तो मैं दिन में तारे दिखा दूंगी, तो ऐसी आयरन लेडी मायावती के जन्मदिन पर अधिक संख्या में लोग निकलें ऐसी उन्होंने अपील की।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


