Author: Jagran Today

विधायक नरेन्द्र सिंह ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना भिण्ड, 11 जनवरी। विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत कृषि रथ को कार्यालय अनुविभागीय कृषि विकास अधिकारी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनपद भिण्ड अध्यक्ष सरोज बघेल, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, सहायक संचालक उद्यानिकी भिण्ड, एसएडीओ भिण्ड सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं संबद्ध विभाग द्वारा जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कृषि रथ के माध्यम से नवीन उन्नत तकनीक एवं योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है। भिण्ड जिले के सभी…

Read More

भिण्ड, 11 जनवरी। लहार क्षेत्र के ग्राम जमुहा निवासी शहीद करनल शिवपाल सिंह की पुण्य स्मृति के मौके पर लहार विधायक अम्बरीश शर्मा पहुंचे। उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर विधायक ने उनको श्रद्धांजलि देकर याद किया। इस दौरान शहीद की पत्नी शोभना सिंह के पैर छूकर विधायक ने उनका आशीर्वाद लिया। विधायक अम्बरीश शर्मा ने कहा कि हमारे वीर शहीद शिवपाल सिंह का जन्म एक जुलाई 1964 को भिण्ड जिले के जमुहा गांव में हुआ था। मैट्रिक तक की शिक्षा ग्रहण करने के उपरान्त वे वर्ष 1986 में केरिपुबल में सिपाही जीडी के पद पर भर्ती हुए एवं भारत…

Read More

भिण्ड, 11 जनवरी। लहार विधानसभा के ग्राम जलालपुरा में बजरंग क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि लहार विधायक अम्बरीष शर्मा गुड्डू उपस्थित हुए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अमित यादव भी मौजूद रहे। यह मैच थाना असवार एवं ग्राम जलालपुरा के बीच खेला गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ लहार विधायक ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक द्वारा सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं ग्रामीणजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया। इस मौके पर दोनों अतिथियों ने टूर्नामेंट के लिए 21-21 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि आयोजकों…

Read More

भिण्ड, 11 जनवरी। मप्र सरकार की समाधान योजना 2025-26 के प्रथम चरण की अवधि अब 31 जनवरी कर दी गई है, जिसको देखते हुए 10 जनवरी को वितरण केन्द्र ऊमरी एवं भिण्ड शहर के बड़े बकायादार उपभोक्ताओं से महाप्रबंधक मप्र मक्षेविविकंलि वृत्त भिण्ड अमरेश शुक्ला के नेतृत्व में विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा समाधान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं वसूली हेतु मैदानी स्तर पर उतरकर बड़े बकायादार उपभोक्ताओं से डोर टू डोर संपर्क किया गया तथा पेम्पलेट तथा लाउड स्पीकर के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। भिण्ड शहर एवं वितरण केन्द्र उमरी के अंतर्गत दो लाख रुपए…

Read More

– नगर में पानी की समस्या को लेकर कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा भिण्ड, 11 जनवरी। फूप नगर में पानी की समस्या को लेकर रविवार को नगर वासियों के साथ नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने धरना देकर नगर में पानी सप्लाई करने वाली कंपनी कल्याण टोल इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार इंदौर की तरह फूप नगर परिषद के कुछ वार्डों में गंदा पानी आने के बाद हड़कंप मच गया था। जिसकी शिकायत किए जाने के बाद नगर परिषद ने पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था, जिसमें ज्वलनशील पदार्थ की पुष्टि हुई।…

Read More

– कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि भिण्ड, 11 जनवरी। जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी आयोजित की गई। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने विचार रखते हुए कहा कि संकट के समय ‘जय जवान, जय किसानÓ का उद्घोष कर शास्त्री जी ने देश के स्वावलंबन व सुरक्षा का सुंदर समन्वय बनाया। एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले गुदड़ी के लाल शास्त्री जी ने अपने दृढ़ संकल्प और मजबूत नेतृत्व से 1965 के युद्ध में भारत को विजय दिलाई।…

Read More

भिण्ड, 11 जनवरी। शा. हाईस्कूल मालनपुर में रविवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लाह और अनुशासन पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में भारी संख्या में नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हुआ। हिन्दू सम्मेलन की शुरुआत जय श्रीराम के नारे के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो मालनपुर चौराहे से नगर में होते हुए कार्यस्थल शा. हाईस्कूल तक निकाली गई। जहां मंच पर श्रीराम के भजन कीर्तनों ने सभी का मन मोह लिया। इसके उपरांत मंच से विश्व हिंदू परिषद के भोपाल से आए शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुख्य वक्ता छत्रबीर सिंह…

Read More

– 12 जनवरी को निकलेगी बाइक रैली भिण्ड, 11 जनवरी। सकल हिन्दू समाज द्वारा 15 जनवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन पुरानी कचहरी के पीछे मैदान पर किया जाएगा। जिसमें जगतगुरु शंकराचार्य प्रज्ञनंद सरस्वती के आशीष वचनों से सनातन धर्म व संस्कृति की व्याख्या सुनने का अवसर प्राप्त होगा। विराट हिन्दू सम्मेलन में उपस्थित के लिए स्वयं सेवकों द्वारा घर घर जाकर आमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं तथा प्रचार प्रसार की कड़ी में प्रचार रथ को रवाना किया गया है। जो गांव गांव जाकर उपस्थिति की अपील की जा रही है। विराट हिन्दू सम्मेलन से पूर्व यहां विशाल…

Read More

– खाद्य सुरक्षा विभाग ने केक सेंटर का निरीक्षण कर चॉकलेटी केक का लिया नमूना भिण्ड, 11 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने ग्वालियर रोड सिटी पैलेस के सामने स्थित तेल मीलों का औचक निरीक्षण किया। पंडित ऑयल मिल प्रो. रमेश शर्मा, दीपक सिंह लोधी ऑयल मिल एवं नरवरिया ऑयल मिल से सरसों तेल के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत जांच हेतु लिए। भिण्ड शहर में पोस्ट ऑफिस के पास स्थित पोपे बरैया केक सेंटर का निरीक्षण कर चॉकलेटी केक का नमूना जांच…

Read More

भिण्ड, 11 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के दिशा निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी भिण्ड महेश कुमार गौड़ के मार्गदर्शन में संयुक्त दविश के मद्देनजर ढाबों, होटलों आदि की सघन जांच एवं रोड गस्त वाहन चेकिंग हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत गत दिवस वृत मेहगांव के ग्राम मुस्तरी स्थित ब्रजकिशोर जाटव के मकान से 15 पाव देशी मदिरा मसाला एवं 9 पाव विदेशी मदिरा मैकडॉबल व्हिस्की जब्त की गई एवं पोरसा-मेहगांव रोड पर महुआ की चौकी के पास स्थित मलखान ढाबा पर आरोपी दिनेश कुशवाह से 17 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 5 केन बोल्ट वियर जब्त की गई।…

Read More