भिण्ड, 31 जनवरी। कांग्रेस कमेटी आलमपुर नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शैलू कौरव की माताजी का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित नगर के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। तो वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, अनुरुद्ध प्रताप सिंह, मोंटी राजावत, रामेश्वर दयाल कौरव अंधियारी, हिम्मत सिंह कौरव, आलमपुर नगर परिषद अध्यक्ष मेहताब सिंह कौरव ठेकेदार, विजय बहादुर सिंह चौहान, पूर्व पार्षद भुवनेश तीतविलासी, पार्षद अजय मांझी, मंटू चौहान, अफजल अली, नीरज चौधरी, सुदामा कौरव, लालू राठौड़, धर्मपाल सिंह इत्यादि ने नगर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शैलू कौरव की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है।
श्मशान न होने से सरसों के खेत में किया अंतिम संस्कार
मौ। ग्राम निवारी (देवीपुरा) ग्राम पंचायत डांग छैकुरी में श्मशान घाट न होने के कारण स्व. देवलाल लाल कुशवाह (पटेल) की धर्मपत्नी पांचों बाई एवं डॉ. पोहप सिंह, लल्लू प्रसाद (शिक्षक) की माताजी का अंतिम संस्कार सरसों के खेत में करना पड़ा है। पिछले कई सालों से ग्रामीण गांव में मुक्तिधाम की व्यवस्था करने की मांग की गई है मगर आज तक उनकी इस समस्या पर विचार ही नहीं किया जा सका है। श्मशान घाट न होने से ग्रामीणों में दिनों दिन आक्रोश पैदा हो रहा है।


