भिण्ड, 31 जनवरी। मालनपुर क्षेत्र के समीप संचालित बंटू ढाबे पर मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के जेष्ठ पुत्र रामू भैया पहुंचे और ढाबा संचालक दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू के साथ बैठकर चर्चा की। इस अवसर पर ढाबा संचालक परिहार ने माला पहनाकर और शॉल श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। यह भेंट स्थानीय लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बन गई।
इस अवसर पर रामू भैया ने कहा कि बंटू ढाबा अपने स्वादिष्ट खाने और अच्छी सेवा के लिए जाना जाता है। रामू भैया की इस भेंट से ढाबा प्रबंधन में खुशी का लाहौल है। यहां बता दें कि ढाबा संचालक दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के कट्टर व विश्वसनीय कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। इस अवसर पर केपी अर्जरिया कॉन्ट्रेक्टर, आनंद मिश्रा कॉन्ट्रेक्टर एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


