भिण्ड, 31 जनवरी। एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय ऐतहार में प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक रामविलास शुक्ला, अनीता शर्मा, दयानंद शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तिवारी को पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ग्राम ऐतहार के ग्रामीणजनों ने भी Ÿतिवारी का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। विदाई समारोह के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा कविताएं एवं गीत प्रस्तुत कर अनिल कुमार तिवारी का भावभीन अभिवादन किया गया। वक्ताओं ने तिवारी के शैक्षणिक सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर अनिल कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था की।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


