भिण्ड, 31 जनवरी। गोहद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल मौ के ग्राम छैकुरी में शनिवार को संत रविदास महाराज की 949वीं जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन्दिर परिसर में विशेष सफाई अभियान कार्यक्रम चलाकर मनाई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके जीवन से जुड़ी स्मृतियों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए सिद्धांतों, आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बल सिंह परिहार, वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवीर सिंह पवैया, मंडल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ पार्षद वीरेन्द्र सिंह यादव फौजी, सुल्तान सिंह मौर्य, तोताराम यादव पूर्व पार्षद, रायसिंह भारती, जनवेद सिंह, छत्रपाल सिंह, परशुराम सिंह, अमृतलाल खटीक सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
संत रविदास जयंती पर समरसता महोत्सव का आयोजन 7 फरवरी को
गोहद। संत रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में गोहद नगर में भव्य समरसत महोत्सव का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। 7 फरवरी शनिवार को आयोजित होने वाले इस भव्य सम्मेलन एवं समस्या महोत्सव में विभिन्न संत समाजसेवी और और प्रतिभाओं को आमंत्रित करने की योजना बनाई गई है।
योजना के अनुसार विभिन्न समाजों के समाज बंधु और मातृशक्ति को सम्मिलित कर बृहद समिति का गठन किया गया है जो घर-घर जाकर समाज बंधुओ एवं मातृशक्ति को आमंत्रित करते हुए इस भव्य समरसता सम्मेलन में आने का आग्रह करेंगे। सर्वप्रथम गोहद बांध के पास स्थित संत रविदास आश्रम पर पूजन अर्चन के बाद भव्य शोभायात्रा आयोजन किया जाएगा जो नगर के अटल चौक गंज बाजार पुराने बस स्टैण्ड और सदर बाजार होकर गुजरेगी। शोभायात्रा में समस्त समाजों के बंधु और मातृशक्ति की उपस्थिति रहेगी, जो संत रविदास के गुणगान के साथ नगर में समरसता का संदेश देंगे। इस शोभायात्रा में बड़े संतों की उपस्थिति गोहद के लिए गौरव पूर्णता से युक्त रहेगी। कार्यक्रम में समाज के हर क्षेत्र के प्रतिनिधि जिन्होंने समाज सेवा और समरसता के क्षेत्र में कार्य किया है वह सभी समरसता का संदेश प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए प्रचार प्रसार, गृह संपर्क, प्रतिभा चयन कार्यक्रम व्यवस्था, मंच व्यवस्था, स्वच्छता जल व्यवस्था के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में समन्वय हेतु विभिन्न टोलियां बनाई गई हैं, जो पारस्परिक समन्वय के साथ कार्य करते हुए समरसता सम्मेलन को भव्य स्वरूप प्रदान करेंगी। शोभा यात्रा एवं कार्यक्रम स्थल पर समरसता का संदेश देने वाले संतों एवं महापुरुषों झांकियां का आयोजन करना भी किया जाएगा। संत रविदास जयंती आयोजन समिति गोहद की ओर से समस्त संतों एवं समस्त समाज बंधुओं और मातृशक्ति से समरसता के इस महा आयोजन में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।


