– विशाल भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद किया ग्रहण
भिण्ड, 31 जनवरी। मालनपुर नगर क्षेत्र सिंघवारी बंटी जैन फार्म हाउस नहर किनारे जैन परिवार के द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन हो गया है। श्रीमद् कथा भागवत का समापन पर शनिवार को जैन परिवार द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मालनपुर नगर क्षेत्र ओर पास से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम की शुरुआत में व्यास आचार्य विष्णुकांत शास्त्री वृंदावन धाम ने विधि विधान से हवन पूजन करवाई। इसके बाद कन्या एवं ब्राह्मण भोज संपन्न कराया। इसके उपरांत परीक्षित पुष्पादेवी महंत, सुरेश चंद्र जैन ने सभी कन्या एवं ब्राह्मणों को प्रसादी बांटी एवं उन्हें दान पुण्य कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत ओर पास से आए सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी ग्रहण कराई गई।
मौ नप सीएमओ और मण्डी सचिव हुए सेवानिवृत
मौ। नगर परिषद मौ के प्रभारी सीएमओ प्रीतम मांझी और कृषि उपज मंडी समिति मौ के प्रभारी सचिव पप्पू शर्मा आज अपने सेवाकाल की अवधि पूर्ण करने के बाद आज दोनों को भार मुक्त कर दिया गया है। कृषि उपज मंडी समिति मौ का प्रभार वरिष्ठ सहायक निरीक्षक उदयभान सिंह यादव को सुपुर्द किया गया है।


