- भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को
- प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार
- राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो
- जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल
- स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा
- पोषण पखवाड़ा अंतर्गत गोहद में लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर
- पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत
Author: Jagran Today
भिण्ड, 12 दिसम्बर। जेएमएफसी न्यायालय भिण्ड ने थाना सिटी कोतवाली के प्रकरण 1782/2016 में दुर्घटना कारित करने वाले आरोपी सुरेश सिंहपुत्र गोविन्द सिंह बघेल उम्र 50 वर्ष निवासी श्रीकृष्ण नगर अटेर रोड बेरियर के पास भिण्ड को धारा 279 में एक वर्ष के साधारण कारावास एवं एक हजार रुपए अर्थदण्ड तथा आहत कपूर सिंह भदौरिया को भादंसं की धारा 338 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध के लिए एक वर्ष के साधारण कारावास एवं रुपए एक हजार के जुर्माने से दण्डित किया है। प्रकरण की पैरवी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी सुनील कुमार बरैया ने की। सहायक मीडिया सेल प्रभारी केपी यादव के…
भिण्ड, 12 दिसम्बर। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भिण्ड ने जिले के सभी किसानों को सूचित कर कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत रबी 2025-26 की बीमा इकाईवार, तहसीलवार एवं जिलावार अधिसूचित की जाने वाली फसलों का राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर भारत सरकार द्वारा डिजिटाइज किया जा चुका है। योजना अंतर्गत बैंकों द्वारा कृषकों का प्रीमियम नामे कर बीमांकन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। ऋणी कृषकों का बीमा संबंधित बैंकों द्वारा स्वत: ही हो जाता है। अऋणी कृषक सीएससी केन्द्रों तथा पंचायत स्तर पर पदस्थ व्हीएलई के माध्यम से अपनी फसलों का बीमा करा…
भिण्ड, 12 दिसम्बर। लहार कस्बे में पुराने बाजार स्थित एक रेडियो दुकान में आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना में दुकान के भीतर रखा करीब चार लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब सात बजे कर्मवीर कुशवाह अपनी दुकान में बैठे थे, तभी शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क उठी। उन्होंने शुरुआत में अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेजी से फैलती गईं। इसके बाद वे तुरंत दो किलोमीटर दूर स्थित लहार थाने पहुंचे, जहां फायर ब्रिगेड वाहन खड़ा रहता है।…
भिण्ड, 12 दिसम्बर। भारतीय युवा शक्ति संगठन ने ग्वालियर- इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग 719 को सिक्स लेन बनाए जाने के लिए संत समाज द्वारा किए जा रहे रोड नहीं तो टोल नहीं आह्वान का समर्थन किया है। इस संबंध में संगठन की बैठक जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह चौहान की मौजूदगी में आयोजित की गई। बैठक में शहर में उड़ती धूल के गुबार, शहर में बिना सिग्नल यातायात बाधित होना, राष्ट्रीय राजमार्ग 719 सिक्स लेन बनाए जाने में देरी होने से नागरिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होना, शहर में सुलभ शौचालयों की बदतर हालत सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।…
– ई-केवाईसी नहीं कराने पर भविष्य में राशन के लाभ से हो सकते हैं वंचित – संबंधित दुकान के विक्रेता द्वारा नि:शुल्क की जा रही है ई-केवाईसी भिण्ड, 12 दिसम्बर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल द्वारा वर्तमान में पात्रता पर्चीधारियों की ई-केवाईसी का कार्य कराया जा रहा है। जिला भिण्ड में माह दिसंबर 2025 में नौ लाख 22 हजार 454 हितग्राही पंजीकृत हैं। जिसमें से आठ लाख 44 हजार 27 हितग्राहियों द्वारा ई-केवाईसी कराया जा चुका है, वर्तमान में 78 हजार 427 हितग्राही ई-केवाईसी हेतु शेष हैं, जिनकी ई-केवाईसी का कार्य पीओएस मशीन के माध्यम से जिले…
– कोल्हापुर में ग्रामीण डाक सम्मेलन को करेंगे संबोधित – बेलगावी में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का करेंगे अनावरण नई दिल्ली, 12 दिसम्बर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 13 और 14 दिसंबर को महाराष्ट्र एवं कर्नाटक के प्रवास पर रहेंगे। दो दिनों की यह यात्रा डाक विभाग की महत्वपूर्ण पहलों की समीक्षा, स्थानीय जनसमूह से संवाद एवं सांस्कृतिक-ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन को समर्पित होगी। इस दौरान वे बेलगावी में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 13 दिसंबर को बॉम्बे जिमखाना में स्टाम्प विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के…
– राकेश अचल न हंसिए न झुंझलाइए, केवल मुस्कराइए, क्योंकि एक पुरानी कहावत फिर चरितार्थ होने जा रही है। कहावत है- बासी कढ़ी मे उफान, इसे मुहावरा भी कहा जाता है। दरअसल खबर रालेगण सिद्धि से आई है। खबर है कि गांधी टोपी वाले अन्ना हजारे एक बार फिर आमरण अनशन करने जा रहे हैं। अहमदनगर के रालेगण सिद्धी में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करने की घोषणा कर दी है। हजारे ने कहा कि वे 30 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठेंगे। उनका कहना है कि इस बार यह…
– राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित – केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने एरोपोनिक्स इकाई का किया लोकार्पण ग्वालियर, 11 दिसम्बर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि आप अपने और भारत के भविष्य निर्माता हैं। आपकी डिग्री आपको ज्ञान देती है, लेकिन आपके साहस और दृष्टि से आपका भविष्य तय होगा। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने विश्वविद्यालय की एरोपोनिक्स इकाई का भी लोकार्पण किया।…
-साथ आई सास को नीबू फेंकने के बहाने गांव से एक किमी दूर भेजा भिण्ड, 11 दिसम्बर। जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के ग्राम लिधौरा में अंधविश्वास के चलते एक 70 वर्षीय तांत्रिक ने पुत्र प्राप्ति का लालच देकर मिहोना कस्बे की रहने वाली 24 वर्षीय विवाहिा के साथ दुष्कृत्य किया। आरोपी ने तंत्र-मंत्र के बहाने महिला की सास को दूर भेज दिया और विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के मुताबिक बताया गया है कि महिला की शादी को तीन साल होने के बाद भी उसे कोई संतान नहीं होने पर पुत्र प्राप्ति…
– ड्यूटी के दौरान सागर सड़क हादसे में गंवाई थी जान भिण्ड, 11 दिसम्बर। सागर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बम निरोधक दस्ता के आरक्षक प्रद्युम्न दीक्षित का अंतिम संस्कार गुरुवार को जिले के फूप कस्बे में किया गया। उनकी पत्नी ने चरण स्पर्श कर अंतिम विदाई दी। आरक्षक प्रद्युम्न दीक्षित के पिता बल्लभ दीक्षित ने कहा कि मेरी किस्मत फूट गई है। 70 साल की उम्र में ये दुख भगवान ने दिया है। आरक्षक प्रद्युमन को अंत्येष्टि के दौरान 11 साल के बेटे ओम ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर डीएसपी हेड क्वार्टर दीपक तोमर, फूप थाना पुलिस…

