– खनिज विभाग दल ने अवैध रेत खनन पर की छापामार कर्रवाई
भिण्ड, 22 फरवरी.मनीष दुबे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन में खनिज एवं पुलिस विभाग दल द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान जनपद पंचायत रौन के ग्राम मेहदा घाट पर सिंध नदी में रेत के अवैध उत्खनन में लगी एक पनडुब्बी को मौके पर जब्त किया गया।
जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। रविवार को खनिज विभाग दल जनपद पंचायत रौन के मेहदा में पहुंचा। निरीक्षण के दौरान सिंध नदी में रेत का बिना अनुमति खनन कार्य हेतु लगी एक पनडुब्बी मौके पर पाई गई। पनडुब्बी को मय समान जप्त करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई से पूर्व ही खनन माफिया मौके से भाग निकले बताए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।


