- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 23 फरवरी। मप्र शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड द्वारा युवा संगम (रोजगार, अप्रेंटिस तथा स्वरोजगार) मेले का आयोजन 25 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में किया जाएगा। मेले में डिफरेंस मेनजमेंट डवलमेंट प्रालि एवं एलआईसी भिण्ड, क्विक आईटी साल्यूशन इन कंसल्टेसी ग्वालियर, गोतम सोलर भिवानी हरियाणा, एक्सिक वैक गुड़गांव, जमुना आटो पार्ट्स मालनपुर, चेकमेट सिक्यूरिटी ग्वालियर, भारत पे मर्चेन्ट चंबल संभाग भिण्ड एवं कोसमोस प्रालि गुजरात, एसआरएफ मालनपुर, आमधनी प्रालि ग्वालियर, ग्रेट आग्रेनिक डायमंड प्रालि सागर, मप्र मक्षेविविकंलि…
– ग्रामीण डाक सेवकों का करेंगे सम्मान, ग्रामीण डाक नेटवर्क के सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस नई दिल्ली, 23 फरवरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कल उज्जैन एवं इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले डाक सेवकों का सम्मान करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे। उज्जैन में आयोजित सम्मेलन के दौरान ग्रामीण डाक नेटवर्क को और अधिक सशक्त बनाने, डिजिटल सेवाओं के विस्तार, वित्तीय समावेशन को गति देने…
– राकेश अचल आप यकीन करें या न करें ये आपकी मर्जी है, किंतु सत्तारूढ़ भाजपा में दिल्ली से लेकर भोपाल तक कहीं खिचड़ी पक रही है, तो कहीं रायता फैल रहा है। कहीं कोई कोप भवन में बैठा है तो किसी ने अपने नेताओं का अघोषित बहिष्कार रखा है। दिल्ली हमेशा दूर ही रहती है, इसलिए दिल्ली में पकती खिचड़ी का अनुमान लगाना मुश्किल होता है। पकती खिचड़ी की गंध भी बाहर मुश्किल से आती है, किंतु जब एपिस्टीन फाइल, दि काश्मीर फाइल से ज्यादा हिट हो जाती है तब भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व की चुनौतियां बढ़ जाती हैं।…
– भक्ति और श्रद्धा से गूंजा नगर श्योपुर, 22 फरवरी.मनीष दुबे। होली के पावन अवसर पर नगर में 16 दिवसीय अर्धनारीश्वर शिव महापुराण कथा एवं पार्थिव शिवलिंग पूजा महोत्सव का शुभारंभ भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। प्रथम दिवस पर डोडी गणेश मन्दिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कोमल किन्नर आश्रम पहुंची। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा वाचक पं. व्यास राधारमण महाराज ने शिव महापुराण का मंगलाचरण कर प्रथम अध्याय का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने भगवान शिव को सृष्टि के अधिपति एवं कल्याणकारी बताया। कथा में…
– गोहद परियोजना की बैठक आयोजित भिण्ड, 22 फरवरी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन सीटू गुजरात ने तीन महीने तक चले केन्द्र बंद आंदोलन एवं कानूनी लड़ाई के उपरांत गुजरात हाईकोर्ट द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के काम के आधार पर शासकीय कर्मचारी घोषित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को तृतीय श्रेणी कर्मचारी घोषित किया है तो सहायिका को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित किया गया है। सेवानिवृत्त के बाद 10 हजार रुपए मासिक पेंशन देने की घोषणा की है। यह बात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता फैडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन पूना से वापस आकर जिला महासचिव सीमा जाटव ने गोहद परियोजना में…
– हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान चौपालों के माध्यम से ही होगा – ग्राम पंचायत मेघपुरा में खण्ड स्तरीय संकल्प से समाधान शिविर आयोजित भिण्ड, 22 फरवरी.मनीष दुबे। मप्र के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने विधानसभा क्षेत्र मेहगांव की ग्राम पंचायत मेघपुरा में खण्ड स्तरीय संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत एक अनूठा शिविर और ग्रामसभा का आयोजन किया। यह उनकी सराहनीय पहल का दूसरा चरण था, जो क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह आयोजन ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक पहुंच को मजबूत करने का प्रतीक बना। शिविर…
– कैबिनेट मंत्री शुक्ला ने जनहितैषी बजट के लिए उपमुख्यमंत्री देवड़ा का किया आभार व्यक्त भिण्ड, 22 फरवरी.मनीष दुबे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा विकसित मप्र के लिए वर्ष 2026-27 के वित्तीय बजट को लेकर विधानसभा के सदन पटेल पर प्रस्तुत किया। यह बजट युवाओं, किसानों, व्यापारियों, गरीब, मजदूर के लिए दूरदर्शी बजट है। यह बात मप्र के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य…
– कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर सुना – विधायक नरेन्द्र सिंह ने अपने निवास पर सुनी मन की बात भिण्ड, 22 फरवरी.मनीष दुबे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम जिले के 29 मंडलों के 1480 बूथ स्तर पर आयोजित किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने स्थान पर बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के विचारों को सुनवाया। भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी वार्ड क्र.37 बूथ क्र.138 पर मप्र के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव…
– दोनों पक्षों को आमंत्रित कर स्थापित कराया आपसी संवाद भिण्ड, 22 फरवरी.मनीष दुबे। ग्राम कोंहार में विगत दिनों कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर की गई अनर्गल टिप्पणियों के कारण ग्राम का माहौल प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हुई। स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ग्राम कोहार पहुंची। इस दौरान एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा, एसडीओपी संजय कोच्छा, थाना प्रभारी महेश शर्मा एवं तहसीलदार राजकुमार नागोरिया ने ग्रामीणों के मध्य जन चौपाल आयोजित की। जिसमें दोनों पक्षों को आमंत्रित कर आपसी संवाद स्थापित कराया गया। बैठक के दौरान प्रशासन द्वारा सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द…
– जिला कांग्रेस शहर की बैठक में लिया निर्णय भिण्ड, 22 फरवरी.मनीष दुबे। 24 फरवरी को भोपाल में प्रस्तावित विधानसभा घेराव और किसान महाचौपाल को लेकर जिला कांग्रेस शहर कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम प्रभारी बोबी परिहार के मुख्य अतिथ्य में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के प्रभारी बोबी परिहार ने कहा कि यह प्रदर्शन प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध, प्रदेश के किसानों के हितों की रक्षा और राज्य सरकार के तीन मंत्रियों के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है। घेराव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व…

