- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 21 फरवरी। घर-घर गीता का प्रचार हो जन अभियान के अंतर्गत सैनिक कॉलोनी में राजीव शर्मा के पुत्र के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विश्व गीता प्रतिष्ठानम द्वारा उनके आवास पर गीता स्वाध्याय किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य यजमान राजीव शर्मा ने भगवान कृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। जिला संयोजक विष्णु कुमार शर्मा एवं दुर्गादत्त शर्मा ने सामूहिक रूप से सस्वर स्वाध्याय पत्र का वाचन किया। प्रमोद मिश्रा ने सुभाषित की प्रस्तुति की, जिसमें उन्होंने पंचतंत्र की एक छोटी कहानी के माध्यम से मिलने वाली शिक्षाओं का वर्णन किया। ज्ञानेन्द्र सिंह ने गीता के…
– एमजेएस कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कार्यशाला आयोजित भिण्ड, 21 फरवरी.मनीष दुबे। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा के निर्देशन में प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो .मोहित कुमार दुबे द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सहायक प्राध्यापक हिन्दी डॉ. कमला नरवरिया मौजूद रहीं। मुख्य वक्ता डॉ. कमला नरवरिया ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस बहुभाषी शिक्षा के भविष्य को आकार देने में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालता है। बहुभाषी शिक्षा पर…
भिण्ड, 21 फरवरी। गुहीसर गांव में हुए विवाद को लेकर माकपा नेता प्रेमनारायण माहोर ने गोहद एसडीओपी के नाम स्टेनो को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि ग्राम गुहीसर में बलराम माहौर के पुत्र नाबालिग अजय, पुत्री पूनम उम्र 11 वर्ष के साथ बीते 10 फरवरी को गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर बलराम के घर में पत्थर फेंके और धमकी भी दी है। शनिवार को गोहद में माकपा नेताओं ने एसडीओपी को ज्ञापन देकर मौ पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने एसडीओपी गोहद को सौंपे ज्ञापन में बताया कि 27 दिसंबर 2025 को बलराम को…
भिण्ड, 21 फरवरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहद में पदस्थ डॉ. धर्मेन्द्र गुर्जर का गजराराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में पीजी (इमरजेंसी मेडिसिन) में चयन होने के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्टाफ ने डॉ. गुर्जर को पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. गुर्जर ने अपने कार्यकाल के दौरान मरीजों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं तथा आपातकालीन सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सहकर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इमरजेंसी मेडिसिन जैसे महत्वपूर्ण विषय…
भिण्ड, 21 फरवरी। उद्योग क्षेत्र मालनपुर में खेले जा रहे एचआर फार्म क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन शनिवार को सूर्या रोशनी के ग्राउण्ड में पहला मैच में गोदरेज व सुप्रीम इंडस्ट्रीज के मध्य खेला गया। जिसमें ने पहले बैटिंग करते हुए गोदरेज ने निर्धारित 20 ओवरों में 139 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में सुप्रीम इंडस्टरीज 58 रनों पर ऑल आउट हो गई। दूसरा मैच जीबी गंगाराम और टेवा के बीच खेला गया। इसमें टेवा ने जीत हासिल की। सीजी पावर ग्राउण्ड में खेले गए पहले मैच में एचआर 11 को एसआरएफ ने हराया। दूसरा मैच यह लाल अडानी…
– ग्राम ररी, शिकारपुरा एवं इकमिलि में पानी का अपव्यय रोकने किया जागरूक भिण्ड, 21 फरवरी। विकास खण्ड लहार के अंतर्गत ग्राम ररी, शिकारपुरा एवं इकमिलि का कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम ररी शिकारपुरा में नल-जल योजना की स्थिति सराहनीय पाई गई। यह योजना पिछले 2.5 वर्षों से ग्राम पंचायत को हस्तांतरित है और पंचायत द्वारा सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। पीएचई विभाग ने अवगत कराया कि ग्राम में खारे पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए गांव से लगभग 3 किमी दूर नलकूप खनन किया गया है। पाइप लाइन के माध्यम से मीठा…
– शहर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर मंत्री कैलाश, शाह और शुक्ला के फूंके पुतले भिण्ड, 21 फरवरी.मनीष दुबे। विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खिलाफ कथित अपशब्द (औकात) कहे जाने के विरोध में शुक्रवार को भिण्ड में परेड चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला और विजय शाह का पुतला दहन किया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने पुतला दहन करते हुए कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार की कैबिनेट में मंत्री मानसिक रोगी हैं। जो सत्ता के मद में…
– कोंहार गांव में एससी-एसटी एक्ट में दर्ज एफआईआर पर जताया विरोध भिण्ड, 21 फरवरी.मनीष दुबे। जिले के मेहगांव जनपद के कोंहार गांव में हनुमान मन्दिर पर ब्राह्मण-क्षत्रिय समाज सहित अन्य वर्गों के लोगों द्वारा शुक्रवार सुबह एकजुटता दिखाते हुए शपथ लेकर जाटव समाज के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों के अनुसार हाल ही में 17 फरवरी को दर्ज हुई एससी-एसटी एक्ट की एफआईआर और कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में यह कदम उठाया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कोंहार गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बैठक बुलाई गई। बैठक में ब्राह्मण, क्षत्रिय…
– खनेता धाम में 21 बालकों का विधानपूर्वक कराया यज्ञोपवीत संस्कार भिण्ड, 21 फरवरी। गोहद क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खनेता धाम में गुरुवार को उपनयन संस्कार का आयोजन हुआ। इस अवसर पर 21 बालकों का विधि-विधानपूर्वक यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा धाम परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मंगलाचार और गणेश वंदना से हुई। खनेता धाम महंत महामण्डलेश्वर रामभूषण दास महाराज के निर्देशन में सभी बालकों को वैदिक परंपरा के…
भिण्ड, 21 फरवरी। मौ नगर में 40 वर्ष बाद प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी पं. अभिनंदन जी, भव्य मंच प्रस्तुति संजय जेवर और निर्देशक विवेक शास्त्री ढाईदीप के निर्देशन में अयोध्या नगरी चौ. कमल सिंह महाविद्यालय परिसर में आयोजित 1008 आदिनाथ दिगंबर जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के चौथे दिन तप कल्याणक महा महोत्सव भक्ति भाव एवं धूमधाम से मनाया गया। तप कल्याणक के शुभ अवसर सुबह नित्य नियम पूजन विधान आदि कार्यक्रम हुआ, उसके बाद आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक की पूजन हुई उसके तत्पश्चात आदिनाथ भगवान का अयोध्या नगरी से शांतिनाथ मन्दिर के लिए मंगल विहार हुआ। स्थाई वेदी में विराजमान…

