- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
ग्वालियर, 22 फरवरी। ग्वालियर जिले में नेशनल डिजिटल लाइव स्टॉक मिशन की गतिविधियों को क्रियान्वित करने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति की प्रथम बैठक 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में रखी गई है। जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति कलेक्टर रुचिका चौहान की अध्यक्षता में गठित की गई है। इस समिति में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुक्त नगर पालिक निगम, उप संचालक कृषि, सहकारी दुग्ध संघ के सीईओ एवं उप संचालन पशुपालन व डेयरी विभाग को शामिल किया गया है।
– राकेश अचल क्या हम अदावत के उस दौर में पहुंच गए हैं जहां पहले सियासत में दुश्मनी थी और अब धर्म भी उसी आग में झोंका जा रहा है? प्रयागराज के महाकुंभ और माघ मेले से शुरू हुआ विवाद अब कोर्ट के आदेश तक पहुंच गया है। एडीजे कोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर एफआईआर का निर्देश दिया है, सवाल उठता है- क्या यह महज कानूनी कार्रवाई है? या फिर सियासी टकराव का विस्तार? शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार लटका दी गई है, किंतु वे पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। इधर उनके खिलाफ पोस्को के…
* आधा दर्जन लोग घायल, ग्वालियर रैफर * गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में एनएच 719 पर हुई दुर्घटना भिण्ड, 21 फरवरी.मनीष दुबे। मौत का हाइवे का नाम से पहचान रखने वाले एनएच-719 पर इको वेन व बस के बीच हुई भीषण भिड़न्त हो गई जिसमें ईको वेन में सवार 4 यात्रियों की दुर्घटना स्थल एवं एक यात्री की ग्वालियर उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के 6 गंभीर घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना शुक्रवार-शनिवार रात करीब 2.30 बजे की है। एनएच 719 ग्वालियर भिण्ड हाइवे पर बूटी कुइया स्थित गिल डाबा के…
– दंदरौआ धाम में समृद्धि पदयात्रा का हुआ शुभारंभ भिण्ड, 21 फरवरी.मनीष दुबे। नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने शनिवार को जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में दंदरौआ धाम में डॉक्टर हनुमान जी महाराज के दर्शन कर 1008 महामंडलेश्वर महंत रामदास महाराज से आशीर्वाद लिया। दंदरौआ धाम से ओरछा तक 21 से 28 फरवरी तक निकाली जाने वाली गौ, ग्राम, किसान, पर्यावरण समृद्धि पदयात्रा कार्यक्रम के शुभारंभ करने से पहले 1008 महामंडलेश्वर रामदास महाराज, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रकाश टाटा, अजय मिश्रा, प्रमोद चौधरी द्वारा पौधारोपण कर गाय माता का पूजन किया गया।…
भिण्ड, 21 फरवरी। मौ थाना पुलिस ने विगत माह ग्राम सौरा में पुरानी रंजिश के चलते कट्टे से गोली मार कर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को मालनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जानकारी के अनुसार गत 13 जनवरी को शाम 6.30 बजे ग्राम सौरा में पुरानी रंजिश को लेकर हुई घटना में नामजद आरोपियों द्वारा राजकुमार उर्फ छुन्ना गुर्जर पुत्र मजबूत सिंह गुर्जर उम्र 45 साल निवासी की 315 बोर के कट्टे से गोली…
भिण्ड, 21 फरवरी.मनीष दुबे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा एवं अभिहित अधिकारी भिण्ड के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी एवं रीना बंसल द्वारा दूध कारोबारियों एवं मावा निर्माण इकाईयों पर त्यौहार को देखते हुए नमूने एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई। जिसमें रामलाल सिंह परिहार ग्राम श्यामपुरा गोहद से दूध, इन्द्रभान सिंह गुर्जर ग्राम हीरापुरा मेहगांव से दूध, श्याम शर्मा ग्राम भगवासा तहसील गोहद से दूध, शेर सिंह ग्राम सिलोली मेहगांव से दूध, देवेन्द्र सिंह भदौरिया ग्राम पर्रावन मेहगांव से घी व पनीर, राजवीर सिंह ग्राम अरेले का पुरा गोरमी से मावा व घी, गंगा सिंह ग्राम प्रतापपुरा गोरमी से…
-निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का अंतिम प्रकाशन के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न भिण्ड, 21 फरवरी.मनीष दुबे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का अंतिम प्रकाशन के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस अवासर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड सहित मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत निर्धारित संशोधित कार्यक्रम के…
– सार्वजनिक मार्गों पर किए जा रहे दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए की गई लगभग भिण्ड, 21 फरवरी। गोरमी नगर परिषद क्षेत्र में सार्वजनिक मार्गों पर किए जा रहे अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत तहसीलदार, तहसील गोरमी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद गोरमी एवं थाना प्रभारी, पुलिस थाना गोरमी द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि राष्ट्रीय राज्यमार्ग के दोनों ओर कुछ दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों का सामान सड़क पर रखकर आवागमन में बाधा उत्पन्न की जा रही थी। इसके अतिरिक्त, कुछ व्यक्तियों द्वारा ईंट, पत्थर एवं गिट्टी…
-राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली भिण्ड, 21 फरवरी.मनीष दुबे। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एलके पाण्डे, एसडीएम गोहद, एसडीएम अटेर, एसडीएम मेहगांव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शत-प्रतिशत पूरी की जाए। उन्होंने पटवारियों को फील्ड में उतरने का आदेश दिया, ताकि हर यूनिक लैंड रिकार्ड आइडेंटीफिकेशन जमीन का सत्यापन हो…
भिण्ड, 21 फरवरी.मनीष दुबे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भारतीय जनता पार्टी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की नियुक्ति की सूची जारी करते हुए ममता भदौरिया पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मेहगांव को महिला एवं स्व-सहायता समूह प्रकोष्ठ के लिए प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। ममता भदौरिया एक कर्मठ, लग्नशील जनप्रिय नेत्री के रूप में लोगों के बीच अपनी पहचान स्थापित करने में कामयाब हुई हैं। नगर परिषद अध्यक्ष रहते हुए नगर में विकास कार्यों के लिए विकट परिस्थितियों के बीच संघर्ष करते हुए आमजन के मानस में अपनी पहचान बनाई है।

