भिण्ड, 22 फरवरी। भारतिय मजदूर संघ द्वारा रविवार को बैठक में 25 फरवरी को मुख्यमंत्री के नाम दिए जाने वाले ज्ञापन की तैयारी हेतु रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में पेंशनर महासंघ मप्र के प्रदेश महामंत्री सुरेश चंद्र बादल, भारतीय मजदूर संघ भिण्ड के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह परमार, सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी पेंशनर महासंघ भिण्ड के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला सचिव वीरेन्द्र कुमार शर्मा, मप्र राज्य कर्मचारी संघ भिण्ड के जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाह जिला, सचिव सत्यनारायण सोनी, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार शर्मा, मप्र राज्य कर्मचारी संघ चंबल संभाग की संभागीय उपाध्यक्ष कुसुम परमार आदि प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सामने एकत्रीकरण होगा, पार्क में बैठकर शांति व अनुशासन के साथ धरना प्रदर्शन संपूर्ण ज्ञापन का वाचन किया जाएगा तथा चार बजे प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर भिण्ड को ज्ञापन दिया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ, मप्र राज्य कर्मचारी संघ भिण्ड एवं सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ भिण्ड के अतिरिक्त भारतीय मजदूर संघ मप्र से संबद्ध अन्य संगठनके पदाधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहे। उपस्थित सभी स्वयंसेवकों से सभी संगठनों को संपर्क कर सूचना प्रदान करने हेतु आग्रह किया गया।
Wednesday, June 24
BREAKING
- भिण्ड जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, ग्वालियर अटैच
- कृष्णकांता तोमर एवं डॉ. भागीरथ प्रसाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति में बने स्थाई आमंत्रित सदस्य
- ग्राम जमुहा में चली जेसीबी, शासकीय रास्ते से हटाया अतिक्रमण
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित
- मोहर्रम एवं ताजियों के जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
- तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी बढ़ने से लोग परेशान
- कछवाह समाज की कुलदेवी मन्दिर से चांदी का छत्र चोरी
- जनसुनवाई में रामबहादुर को मिली ट्राइसाइकिल

