Author: Jagran Today

– लड़की से प्रेम विवाह करने से नाराज थे लड़की के परिजन भिण्ड, 18 दिसम्बर। जिले के रावतपुरा थाना क्षेत्र के टोला गांव में प्रेम विवाह से नाराज चल रहे लड़की के परिजनों ने लड़के के माता-पिता को घेरकर हवाई फायरिंग की। साथ ही उनकी मोटर सायकिल में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपत्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को टोला गांव निवासी स्वामी शरण दुबे अपनी पत्नी के साथ गांव स्थित अपने घर आए हुए थे। इसी दौरान गांव के 7-8 लोगों ने उनके घर की घेराबंदी कर दी। जान का खतरा…

Read More

– मीसाबंदी डॉ. रामकृष्ण सिंह जादौन की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 18 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मीसाबंदी रहे डॉ. रामकृष्ण सिंह जादौन की पुण्यतिथि पर एक सादे कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों ने स्व. डॉ. रामकृष्ण सिंह जादौन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. रामकृष्ण सिंह जादौन अटेर विधानसभा से ऐसे समय चुनाव लड़े जब भाजपा से लड़ना हार की गारंटी थी, किन्तु आज के समय में भाजपा से लड़ना जीत की गारंटी है। डॉ. जादौन जब अटेर…

Read More

-जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न भिण्ड, 18 दिसम्बर। मप्र जन अभियान परिषद द्वारा परिषद की नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं/ मेंटर्स की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य परिषद की गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ-साथ जनसहभागिता आधारित कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्वालियर-चंबल संभाग प्रभारी अमिताभ श्रीवास्तव ने अपने उद्वोधन में प्रस्फुटन समितियों के गठन को जन अभियान परिषद की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि प्रस्फुटन ही वह मंच है, जिसके माध्यम से गांव-गांव में नेतृत्व…

Read More

भिण्ड, 18 दिसम्बर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भिण्ड में स्वयं सहायता समूहों के लिए एक भव्य ऋण वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों सहित बैंकिंग क्षेत्र के विशेषज्ञों ने शिरकत की। कार्यक्रम में नाबार्ड के डीडीएम आशीष जे. श्रीवास्तव, डीएम स्किल जेपी बरुआ, डीपीएम अमृत लाल, एलडीएम जितेन्द्र कुमार एवं डायरेक्टर आरसेटी सहित जिला के अधिकारीगण उपस्थित रहे। ऋण वितरण कार्यक्रम के दौरान सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को लगभग 75 लाख की ऋण राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। डीडीएम नाबार्ड आशीष जे. श्रीवास्तव ने…

Read More

भिण्ड, 18 दिसम्बर। भारत को आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह के वलिदान को हम फाउण्डेशन जिला भिण्ड द्वारा स्थानीय बीटीआई रोड स्थित कोचिंग संस्थान में शहादत दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रांतीय वित्त महामंत्री शैलेश सक्सेना, जिला महामंत्री दिनेश लोधी, सिटी शाखा अध्यक्ष अरविन्द सिंह भदोरिया, केशवानंद शाखा अध्यक्ष संतोष सिंह नरवरिया, विवेकानंद शाखा अध्यक्ष योगेश शर्मा, सचिव शिवम श्रीवास्तव, सचिव अजीत उपाध्याय कनक सक्सेना एवं स्पर्श सक्सेना आदि उपस्थित थे। इस…

Read More

भिण्ड, 18 दिसम्बर। गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत ईदगाह के पीछे रंगदारी को लेकर आरोपी ने युवक पर सरिया से हमला कर दिया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फरियादी रोहित पुत्र सुभाष जाटव उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी पुराना घनश्याम पुरा वार्ड क्र.एक गोहद पुलिस को बताया कि गुरुवार को मैं आटो में आंगनवाड़ी का पोषण आहार लेकर वार्ड क्र.2 से बांट कर के वार्ड क्र.एक आंगनवाड़ी में जा रहा था, तभी ऑटो के सामने रामलखन शर्मा पुत्र निरंजन शर्मा निवासी ईदगाह के पीछे गोहद सरिया लेकर आया और मुझसे बोला तुझे…

Read More

– ग्राम गाता के किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम की दी चेतावनी भिण्ड, 18 दिसम्बर। मेहगांव तहसील के अंतर्गत गाता गांव में खेतों पर जाने के लिए आम रास्ते पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है, जिससे किसान कृषि कार्य हेतु अपने खेतों तक नहीं पहुंच पाते हैं, इस अतिक्रमण को हटाने के लिए गाता गांव के किसान तीन वर्षों से प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा आज तक किसानों को समस्या का समाधान नहीं मिला। अतिक्रमण हटाने में प्रशासन नाकाम तहसील न्यायलय द्वारा अतिक्रमणकारियों को पांच हजार…

Read More

भिण्ड, 18 दिसम्बर। शा. महाविद्यालय की कालेज चलो अभियान के प्रथम चरण हेतु स्कूल-कॉलेज संपर्क कार्यक्रम में शा. उमावि मौ में संचालित किया। जिसमें महाविद्यालय टीम डॉ. विकास कुमार, अभिषेक शर्मा और डॉ. आरएस दांगी ने क्षेत्रांतर्गत संदीपनी उमावि मौ में जाकर कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मुख उनकी उच्च शिक्षा, उपलब्ध पाठ्यक्रम, कैरियर अवसरों एवं प्रवेश प्रक्रिया संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आओ जानें महाविद्यालय के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को महाविद्यालय की शैक्षणिक, प्रयोगशाला, खेल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन कराने हेतु निर्धारित तिथियों पर कॉलेज विजिट के लिए आमंत्रित किया। इसके साथ ही सोशल…

Read More

भिण्ड, 18 दिसम्बर। मौ। में बहुजन समाज पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी में शामिल हुए कुशवाहा समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जिला प्रभारी डॉ. सुनील पवैया ने कुशवाहा समाज से अपील की आने वाला समय बहुजन समाज पार्टी का है। यह पार्टी आपका घर है और पार्टी में समाज की वापसी करो, पूरे प्रदेश ही नहीं देश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने में कुशवाहा समाज जी जान लगाए। हमारे संतों गुरुओं महापुरुषों को इन सरकारों में मान सम्मान नहीं मिल रहा है और कुशवाहा समाज दलित शोषित पीड़ितों महिलाओं पर…

Read More

भिण्ड, 18 दिसम्बर। आलमपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र में बीते गुरुवार से कोहरा और शीत लहर का दौर शुरू हो गया है। घना कोहरा और सर्द हवाओं के कारण लोगों को जोरदार सर्दी का अहसास होने लगा है। आलमपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र में सुबह के समय इतना घना कोहरा था कि वाहन चालकों को अपने अपने वाहनों की लाइटें जलाकर चलना पड़ रहा था। कोहरा और शीत लहर के कारण समूचे अंचल में सर्दी जोर पकड़ चुकी है। आलमपुर बाजार में काम करने के लिए आने बाले गरीब मजदूर वर्ग सहित आम नागरिकों को सर्दी से बचने के लिए नगर परिषद…

Read More