– दलित उत्पीड़न को लेकर माकपा ने अभियान चलाकर मौ में की सभा
भिण्ड, 01 मार्च। गोहद अनुभाग में पुलिस की निष्क्रियता से जनता में रोष व्याप्त है। व्यापक पैमाने पर पुलिस गश्त बंद है, सट्टा, जुआ, नशाखोरी तथा अवैध वसूली बेखौफ जारी है। जनता पुलिस की कार्यप्रणाली से पूरी तरह सतुष्ट नहीं है। गुण्डे, बदमाश गरीबों के ऊपर अत्याचार कर रहे हैं। जिसको लेकर माकपा ने गोहद अनुभाग में अभियान चलाया और पर्चे वितरित कर जगह-जगह पोस्टिरिंग भी की। इसी कड़ी में मौ थाना के घेराव की चेतावनी दी। बाकायदा एक मार्च मौ थाना पर धरना प्रदर्शन का तय किया गया, इस अभियान से मौ पुलिस ने गुण्डों के खिलाफ न सिर्फ कार्रवाई की वल्कि माकपा के ज्ञापन पर लिखे बिन्दुओं का पालन भी किया।
माकपा ने खुशी जताते हुए मौ बस स्टैंड पर रविवार को सभा की। जिसमें माकपा के राज्य सचिव मडण्ल सदस्य रामविलास गोस्वामी, जनवादी महिला समिति की प्रदेश महासचिव प्रीति सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। सभा में काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के अलावा सभा को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम नारायण माहौर, भूपेन्द्र सिंह गुर्जर, राजेन्द्र सिंह कुशवाह, बीरेन्द्र कुशवाह, महिला समिति की शोभा माहौर, माकपा जिला सचिव ओमप्रकाश बाथम ने भी संबोधित किया। सभी ने एक स्वर से पुलिस को चेतावनी दी अगर गुण्डागर्दी होगी, जुआ, सट्टा, चोरी, डकैती, हत्याएं होती रहेंगी तो माकपा डटकर मुकाबला करेगी और जन आंदोलन का क्रम जारी रहेगा। इस दौरान राजेश शर्मा, गुड्डीबाई माहौर, रामदास, बैताल, विनोद शाक्य, सतीश शाक्य, बलराम, प्रीतम माहौर, राकेश प्रजापति, जगदीश माहौर, मनीराम शाक्य सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


