भिण्ड, 01 मार्च.मनीष दुबे। जिला अस्पताल में भर्ती 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार की घटना सामने आने पर कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का यह कृत्य न केवल अमानवीय है, बल्कि अत्यंत शर्मनाक भी है।
भदौरिया ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि एक बुजुर्ग महिला का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मछण्ड चौकी प्रभारी रविन्द सिंह तोमर जो पुलिस की वर्दी लगाकर रक्षक की जगह भक्षक बन बैठे हैं, उन्होंने पीड़ित महिला को घर में घुसकर मारपीट गाली गलौज और प्राइवेट इस्तगासा वापिस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने तुरंत मछंड़ चौकी प्रभारी को तत्काल सस्पेंड कर जांच करने की मांग की है।
वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा ने एसपी डॉ. असित यादव की चुप्पी पर उनकी कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि लगता पूरा पुलिस महकमा बर्बरता पर उतारू हो गया है। अस्पताल में इलाजरत पीड़ित बुजुर्ग महिला को देखने कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल देखने पहुंचा और घटना की जानकारी ली। प्रतिनिधि मण्डल में श्यामसुंदर सिंह जादौन, देवेन्द्र सिंह भदौरिया, मुकेश गर्ग, महेश जाटव, रूपेन्द्र सिंह रूपी, रामस्वरूप गोयल, राहुल सिंह कुशवाह, कुलदीप सिंह राजावत आदि लोग शामिल रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


