भिण्ड, 01 मार्च। दबोह नगर के प्राचीन एवं सुप्रसिद्ध सिद्धपीठ मां संकटा देवी मन्दिर परिसर में देवी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मन्दिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा क्षेत्र जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान रहा। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मां संकटा देवी का विशेष श्रृंगार किया गया। माता रानी को नवीन वस्त्र धारण कराए गए और फूलों से मन्दिर के गर्भगृह को भव्य रूप से सजाया गया। दोपहर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के पश्चात विशाल आरती का आयोजन हुआ, जिसमें नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर पुण्य लाभ कमाया। बता दें कि आज ही के दिन मां संकटा देवी मन्दिर का कायाकल्प कराया गया था, तभी से नगरवासी मा का जन्मोत्सव मनाते चले आ रहे हैं।
भजन संध्या और कन्या भोज
उत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम के अंत में कन्या भोज का आयोजन किया गया, जहां हजारों भक्तों ने माता का प्रसाद ग्रहण किया।
भक्तों की अटूट आस्था
मन्दिर के पुजारी मुन्ना उदैनिया का कहना कि मां संकटा देवी नगर की रक्षक हैं और यहां जो भी भक्त सच्चे मन से आता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। जन्मोत्सव के इस भव्य आयोजन ने पूरे मंदिर परिसर को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


