- भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को
- प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार
- राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो
- जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल
- स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा
- पोषण पखवाड़ा अंतर्गत गोहद में लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर
- पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत
Author: Jagran Today
– एसपी डॉ. असित यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत भिण्ड, 17 दिसम्बर। उप महानिरीक्षक चंबल रेंज सुनील कुमार जैन ने पुलिस लाइन ग्राउण्ड में परेड का निरीक्षण कर अधिकारी एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, ड्रिल और मार्चिंग का अवलोकन किया। सभी राजपत्रित अधिकारियों से स्कॉट ड्रिल परेड कराई गई। तदुपरांत पुलिस लाइन में पुलिस दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक चंबल रेंज सुनील कुमार जैन ने सभी पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर निराकरण का आश्वासन दिया। उसके बाद थाना कोतवाली का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक…
– रात में छापा के दौरान मोटर-ड्रम जब्त, गेहूं पर पानी छिड़कने का मामला भिण्ड, 17 दिसम्बर। जिले के गोहद स्थित शासकीय वेयर हाउस में पीडीएस राशन के गेहूं की बोरियों पर देर रात पानी के छिड़काव का मामला सामने आया है। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने मौके पर छापामार कार्रवाई कर पानी छिड़कने में इस्तेमाल हो रही मोटर और ड्रम जब्त कर लिए हैं। मामले की जांच के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय से तीन अधिकारियों की टीम गोहद वेयर हाउस पहुंची। टीम में नागरिक आपूर्ति विभाग के जिला अधिकारी राजेश चौधरी, वेयर हाउस लॉजिस्टिक्स के अधिकारी राकेश सिंह भदौरिया…
भिण्ड, 17 दिसम्बर। बहु प्रतीक्षित चंबल ऊंट सफारी का मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक ग्वालियर अरविन्द प्रताप सिंह सेंगर ने वन मण्डल अधिकारी भिण्ड मोहम्मद माज की उपस्थिति में शुभारंभ किया। जो अब पर्यटकों के लिए एक विशेष आकर्षण होगा, अभी जो पर्यटक अटेर किला का लुत्फ उठाने आते रहे हैं, अब वो इसके साथ-साथ चंबल ऊंट सफारी से बीहड़, चंबल नदी के मगर, घड़ियाल, डॉल्फिन की कुलाचें, कच्छप, प्रवासी पक्षी तथा अन्य जलीय जीवों और पक्षियों का दर्शन कर आनंद प्राप्त करेंगे व बीहड़ की जैवविविधता को जानेंगे और भविष्य में बोटिंग का भी लुत्फ उठाने की संभावना रहेगी।…
– भाजपा निकाय उप चुनाव के प्रत्याशी को सिंबल भेंट किया भिण्ड, 17 दिसम्बर। मतदाता सूची पुन निरीक्षण एसआईआर अभियान को गति प्रदान करने एवं आगामी संगठनत्मक कार्यक्रमों, मेहगांव लहार आलमपुर में पार्षद उप चुनाव के निमित्त बैठक मेहगांव में आयोजित की गई। इसमें पार्टी प्रदेश सरकार में नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जिला महामंत्री मनोज अनंत एवं मंडल अध्यक्ष द्वारा विचार विमर्श कर समीक्षा की गई। मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मतदाता सूची का पूरे निरीक्षण अभियान अति महत्वपूर्ण है। हम सब कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ की चिंता…
भिण्ड, 17 दिसम्बर। शहर के ग्वालियर रोड स्थित राजेन्द्र कॉन्वेंट स्कूल के पास नाले में विगत शाम आपस में लड़ते-लड़ते दो सांड़ नाले में जा गिरे। नगर पालिका कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासियों ने मंगलवार की शाम करीब छह बजे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि को सूचना दी। सूचना मिलते ही वे तुरंत तुरंत नगर पालिका की जेसीबीटी एवं कर्मचारियों के साथ पहुंचे। उधर गौ रक्षक कुलदीप तोमर भी गौरक्षक टीम के साथ पहुंच गए। एक सांड़ करीब 50 फीट से ज्यादा दूरी पर जाकर अंदर फस गया। कई जगह नाले…
– महात्मा गांधी के नाम से चल रही मनरेगा योजना का नाम बदलने पर कांग्रेस का केन्द्र पर पलटवार भिण्ड, 17 दिसम्बर। मोदी सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी (व्हीबी-जी आरएएम जी) करने के लिए बिल पेश कर दिया है, इसको लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान करने और नफरत वाली राजनीति बताया। कांग्रेस के प्रवक्ता और पूर्व प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डॉ. अनिल भारद्वाज ने कहा कि भाजपा राम का नाम स्तेमाल कर सिर्फ नफरत की राजनीति करती है। जबकि हमारे आराध्य भगवान राम प्रेम…
भिण्ड, 17 दिसम्बर। पुरानी रंजिश के चलते हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोह थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में शेष एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक 25 अक्टूबर की घटना में रुद्रप्रताप उर्फ अली जाटव निवासी रायपुरा नं.2 थाना दबोह की लाठी-डंण्डों एवं लोहे के सरिया से मारपीट कर हत्या कर दी थी। तब फरियादी तुलाराम जाटव की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध थाना दबोह में अपराध क्र.155/25 धारा 103(1), 109(1), 126(2), 351(3), 296, 191(1), 191(2), 191(3) बीएनएस 3(1)(द), 3(1)(घ), 3(2) (1)…
– दौड़ रहे कागजी घोड़े, पर काम होता नहीं दिख रहा भिण्ड, 17 दिसम्बर। आलमपुर नगर की जीवन दायिनी कहीं जाने वाली सोनभद्रिका में नाले नालियों का गंदा पानी नहीं जाए। इसी उद्देश्य को लेकर नगर परिषद कार्यालय द्वारा पिछले करीब दो साल से कार्ययोजना बनाई जा रही है। और नदी का अस्तित्व बचाने के लिए कागजी घोड़े दौड़ाए जा रहे हैं। लेकिन धरातल पर कोई काम होता नहीं दिखाई दे रहा है। आलमपुर से निकली सोनभद्रिका नदी में बस्ती में बने छोटे बड़े नाले नालियों का गन्दा पानी पहुंचने से नदी का पानी दूषित हो चुका है। यहां तक…
भिण्ड, 17 दिसम्बर। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं चंबल संभाग के संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव 22 एवं 23 दिसंबर को भिण्ड जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे संगठनत्मक कार्यक्रमों की तैयारी हेतु पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। जानकारी के अनुसार चंबल संभाग के प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चंबल संभाग के संगठनत्मक कार्यक्रमों की तैयारी के लिए एक प्रवास पर रहेंगे। डॉ. सिंह 22 एवं 23 दिसंबर को भिण्ड जिले के प्रवास पर रहेंगे। चंबल संभाग प्रभारी जिला बैठक में एसआरआई, मतदाता सूची के तहत चलाई जा रहे जन जागरण…
– कक्षा एक से पांच के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 17 दिसम्बर। जन शिक्षा केन्द्र स्तरीय सहजकर्ता नोडल एवं सह सहजकर्ता कक्षा एक से पांच के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भिण्ड में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह आयोजन दो चरणों में संपन्न कराया गया। प्रथम चरण में सुबह 10 बजे से एक बजे तक विकास खण्ड भिण्ड, लहार, रौन के सह सहजकर्ताओं को प्रदान किया गया। इसी प्रकार विकास खण्ड में गोहद, अटेर मेहगांव के सह सहजकर्ताओं के…

