भिण्ड, 01 मार्च। समाजसेवी जेपी अग्रवाल के सतत प्रयासों एवं सत्य सांई सेवा संगठन के सहयोग से रविवार को गोहद चौराहा पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, ग्वालियर के सहयोग से सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक संपन्न हुआ, जिसमें 13 से अधिक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने में जेपी अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके परिणामस्वरूप शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संचालक एवं एवं सेवा प्रभारी राकेश गुप्ता ने रक्तदान को सुरक्षित एवं जीवनदायी प्रक्रिया बताया। रेडक्रॉस की चिकित्सकीय टीम ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया।
रक्तदाताओं में गुल्लू खान, ब्रजेश, जितेन्द्र प्रजापति, राकेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, जितेन्द्र शर्मा, अंशुल गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अर्थ गुप्ता, विशाल जैन, विनीता कौशल एवं तेज सिंह जादौन शामिल रहे। स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के संचालक मनोज गुप्ता ने शिविर के लिए स्थान उपलब्ध कराया तथा विनोद चौहान, विजय पाल, सूरज पवैया, शिवम शर्मा, मनीष माघी, लेखिका पल्लवी गुप्ता सहित अन्य ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। शिविर के दौरान वैभव गुप्ता को रक्तदान शिविरों में विशेष सहयोग हेतु प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


