- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– एसडीएम विजय यादव ने दिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भिण्ड, 04 अप्रैल। लहार अनुभाग के रौन एवं मिहोना क्षेत्र में शनिवार शाम को आए तीव्र आंधी तूफान की वजह से कई जगहों पर पेड़ टूट कर गिर गए जिससे कुछ जगहों पर मुख्य मार्ग बाधित हो गए। एसडीएम विजय यादव ने तत्काल सक्रियता का दिखाते हुए समस्त तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, नगर पालिका सीएमओ एवं संबंधित थाना प्रभारीयों से चर्चा की एवं निर्देश दिए। तत्काल संबंधित जगहों पर टीमों को सक्रिय करते हुए अधिकारी कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। नगर परिषद मिहोना एवं रोन में लगभग 8 से 10 जगह पर…
📝राधाकृष्ण यादव 📞9039037110 मौ, 04 अप्रैल। पीएमश्री शा. कन्या उमावि मौ में शनिवार को आयोजित भविष्य से भेंट कार्यक्रम में कलेक्टर भिण्ड किरोड़ी लाल मीणा ने छात्रों को नियमित स्कूल आने एवं ध्यान पूर्वक पढ़ाई पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा साधन है जिससे आगे ऊंचाइयों तक जाया जा सकता है। भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम गोहद राजन बी नाडिन, जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड आरडी मित्तल, सज्जन सिंह यादव, तहसीलदार मौ पवन चंदेरिया, बीईओ गोहद श्याम किशोर भारद्वाज, विद्यालय के प्राचार्य एमएल वर्मा, पार्षद सुल्तान मौर्य, डॉ. बृजेन्द्र सिंह गुर्जर, सतपाल सिंह यादव…
– रात में दुकानों का ताला चटकाकर किया करते थे चोरी भिण्ड, 04 अप्रैल। गोहद चौराहा थाना पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक लाख रुपए कीमत का चोरी का माल बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ राजस्थान के धौलपुर और मप्र के मुरैना जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीआईजी/एसपी भिण्ड डॉ. असित यादव, एएसपी संजीव पाठक एवं एसडीओपी गोहद महेन्द्र गौतम के मार्गदर्शन में क्षेत्र में…
भिण्ड, 04 अप्रैल। भाजपा जिला कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कार्यक्रम स्थान पर तैयारियों का जायदा लिया। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी जिलाध्यक्ष नरवरिया ने बताया कि पार्टी के निर्मित होने वाले जिला कार्यालय का भूमि पूजन कार्यक्रम 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर बृज बिहारी वाटिका गौरी का किनारा के सामने आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल भोपाल से दोपहर 12 बजे वर्चुअल के माध्यम से भूमि पूजन…
भिण्ड, 04 अप्रैल। वार्ड क्र.15 गुरहाई मोहल्ला में 50-60 वर्ष से भी अधिक पुरानी एक 8.5 फीट की शासकीय गली थी, गली के निवासी इसका उपयोग आवागमन के लिए सार्वजनिक रूप से वर्षों से करते आ रहे थे। गली वासियों का कहना है कि इस गली में एक 60-70 वर्ष पुराना खण्डहर सा मकान था, जो 40 फीट लंबाई में बना हुआ था, पर रजिस्ट्री पर 50 फीट लिखा है। इसी विवाद के कारण बीते 15-17 सालों में यह खण्डहर मकान तीन-चार बार बेचा जा चुका है। पिछली साल कल्पना सोनी ने वास्तविक जगह की माप किए बगैर उसे क्रय…
भिण्ड, 04 अप्रैल। मेहगांव नगर में त्यागी बाग पचैरा रोड दैपुरिया कॉलेज के पास परीक्षित अनचाई राकेश त्यागी ठेकेदार त्यागी महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कराई जा रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस कथा वाचक भागवत रत्न व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आचार्य पं. विमलकृष्ण पाठक ने भक्तों को भागवत कथा के महात्म को बताते हुए कहा कि किस प्रकार राजा उत्तानपाद के 5 वर्षीय पुत्र ध्रुव ने सौतेली मां के दुर्व्यवहार से दुखी होकर भगवान विष्णु की कठोर तपस्या की। नारद जी के मार्गदर्शन में उन्होंने ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप किया, जिससे प्रसन्न होकर भगवान…
📝पंडित दीपक चौधरी📞9826231755 – द्वितीय पुण्यतिथि पर विश्व गीता प्रतिष्ठानम् द्वारा गीता स्वाध्याय का आयोजन भिण्ड, 04 अप्रैल। घर-घर गीता का प्रचार हो जन अभियान के अंतर्गत गीता प्रेमी केडीआर विद्या निकेतन के संस्थापक स्व. मनोज ऋषीश्वर की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व गीता प्रतिष्ठानम् द्वारा गीता स्वाध्याय किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य यजमान सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार प्रदीप ऋषीश्वर के भाई अरुण ऋषीश्वर ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की। स्वाध्याय पत्र का वाचन विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के जिला संयोजक विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशन में सरस्वती शिशु मन्दिर की शिक्षिका खुशबू शर्मा…
भिण्ड, 04 अप्रैल। पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत गोहद नगर मण्डल में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन गौतम नगर स्थित प्रेम वाटिका में किया गया। जिसके उद्घाटन सत्र का शुभारंभ भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। यहां मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन ने मुख्य अतिथि को राम चरितमानस मानस भेंट कर एवं पार्टी की पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया। मंच पर गब्बर सिंह गुर्जर, रामस्वरूप पहलवान, महेश श्रीवास्तव प्रताप कुशवाहा, कालीचरण गुप्ता, धर्मेन्द्र गुर्जर, संजय झा, भगवान सिंह बघेल, विवेक जैन,…
भिण्ड, 04 अप्रैल। स्व. पं. दयाराम महते शिक्षा प्रसार एवं समाज कल्याण समिति द्वारा संचालित मनीष विद्यापीठ स्कूल पुरानी गल्ला मण्डी रोड लहार अपने विद्यालय में हर कार्यक्रम को जोर शोर के साथ मनाता है। इसी क्रम में विद्यालय का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम बच्चों और अभिभावकों की दृष्टि से होता है वार्षिक परीक्षा परिणाम, जिसको विद्यालय ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अतिथियों का परिचय विद्यालय की शिक्षिका सपना शर्मा ने कराया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता संतोष शर्मा सरपंच ग्राम छिदी, मुख्य अतिथि जयनारायण शाक्य शा. व्याख्याता ग्राम वैशपुरा, विशेष अतिथि डॉ. राजीव कौरव सिविल अस्पताल…
भिण्ड, 04 अप्रैल। शिवाजी पब्लिक स्कूल मालनपुर का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं सम्मान समारोह ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए शील्ड एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा प्रदान की और अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के संचालक दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू सर ने अपने संबोधन…

