भिण्ड, 04 अप्रैल। भाजपा जिला कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कार्यक्रम स्थान पर तैयारियों का जायदा लिया। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
पार्टी जिलाध्यक्ष नरवरिया ने बताया कि पार्टी के निर्मित होने वाले जिला कार्यालय का भूमि पूजन कार्यक्रम 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर बृज बिहारी वाटिका गौरी का किनारा के सामने आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल भोपाल से दोपहर 12 बजे वर्चुअल के माध्यम से भूमि पूजन करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल, पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, चंबल संभाग प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव, जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल, सांसद संध्या राय, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं अमरीश शर्मा गुड्डू, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया एवं पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने समस्त जिला एवं मण्डल मोर्चा एवं प्रकोष्ठ सभी जनप्रतिनिधि के पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से जिला कार्यालय केभूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


