- केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और सोनोवाल ने एक साथ कार-पूलिंग कर दिया ईंधन संरक्षण का संदेश
- ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देश’
- 15 दिन में वैधानिक जानकारी मिले अन्यथा सरकार के खिलाफ होगा महाअभियान
- डिप्टी कलेक्टर ने दीनपुरा स्कूल का किया निरीक्षण
- मोहर्रम पर्व सद्भाव के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं : कलेक्टर
- ग्वालियर से शव पहुंचते ही परिजनों का फूटा गुस्सा, गोहद चौराहे पर लगाया जाम
- साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु भिण्ड जिले में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का शुभारंभ
- कांग्रेस का नया कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ शुरू
Author: Jagran Today
– संकल्प से समाधान अभियान के तहत भिण्ड में ब्लॉक स्तरीय शिविर आयोजित भिण्ड, 19 मार्च। संकल्प से समाधान अभियान 2026 के अंतर्गत गुरुवार को विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में निराला रंग बिहार मेला ग्राउण्ड परिसर भिण्ड में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, एसडीएम भिण्ड, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। शिविर के दौरान विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं अधिकारियों ने आम नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी…
भिण्ड, 19 मार्च। शहर के कायाकल्प और नागरिक सुविधाओं में विस्तार के उद्देश्य से नगर पालिका परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत शहर को सीवरेज की समस्या से मुक्ति दिलाने और नपा भवन के विस्तार के लिए विधायक नरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भूमि पूजन किया। सीवरेज सिस्टम से सुधरेगी शहर की सूरत अमृत 2.0 योजना के फेज-2 के तहत भिण्ड नगर के विभिन्न वार्डों में सीवरेज कार्य का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना की कुल लागत 107.524 करोड़ रुपए है। इस कार्य के पूर्ण होने से शहर के जलभराव और…
भिण्ड, 19 मार्च। जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया द्वारा नवरात्रि के अवसर पर एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। इस अनूठे प्रयोग के अंतर्गत नवरात्रि के नौ दिनों तक जिला पंचायत अध्यक्ष का दायित्व जिले की प्रतिभाशाली बेटियों को सौंपा जा रहा है, जिससे उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिल सके। इस पहल के पहले दिन मानवी गुर्जर पुत्री सीता जितेन्द्र गुर्जर निवासी जिठासो जनपद मेहगांव को जिला पंचायत अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग सहित जिला पंचायत के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर विभिन्न योजनाओं एवं…
भिण्ड, 19 मार्च। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को जिलेभर में श्रद्धालु शक्ति भक्ति में लीन नजर आए। घर-घर घट स्थापना के साथ देवी पूजन का शुभारंभ हुआ, वहीं मन्दिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। नवरात्रि के आगाज के साथ ही भक्तों ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर व्रत-उपवास रखा। घरों में जवारे बोकर नौ दिनों तक चलने वाले अनुष्ठानों की शुरुआत की गई। महिलाएं और पुरुष बड़ी सं या में पूजा में शामिल हुए और दुर्गा अष्टक, दुर्गा चालीसा तथा दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। कई स्थानों पर नव पारायण पाठ…
भिण्ड, 19 मार्च। नवरात्रि के उपलक्ष्य में रावतपुरा सरकार धाम में आयोजित की जा रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की गुरुवार दोपहर कलश यात्रा निकाली गयी। इस दौरान रावतपुरा धाम के महंत रविशंकर महाराज स्वयं कलश सिर पर रखकर चले। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के बाद राममंदिर के दर्शन करने के बाद रावतपुरा धाम में स्थित कुण्ड से कलशों में जल भरा गया। इसके बाद पूरे मंदिर परिसर की परिक्रमा करने के बाद आस्था मंच में कलश स्थापित किये गये। जहां कथा वाचक पं. अंकित पचौरी द्वारा श्रोताओं को सात दिवसीय भागवत कथा का रसपान करवाया गया। प्रथम…
📝राधाकृष्ण यादव मौ भिण्ड, 19 मार्च। भारतीय नव संवत्सर यानी हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर मौ नगर में ‘सकल हिंदू समाजÓ के तत्वावधान में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवा ध्वजों से पटे नगर के मुख्य मार्गों पर चारों ओर उत्साह और भक्ति का संगम देखने को मिला। केसरिया रंग में रंगा नगर शोभा यात्रा का शुभारंभ स्थानीय मन्दिर में विशेष पूजन-अर्चन और शंखनाद के साथ हुआ। यात्रा में सबसे आगे घुड़सवार और उनके पीछे पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवा हाथ में धर्म ध्वजा थामे जय श्रीराम के उद्घोष कर रहे थे। नगर के प्रमुख चौराहों को तोरण…
– गैस सिलेण्डरों की कीमतों और किल्लत को लेकर गोल मार्केट पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन भिण्ड, 19 मार्च। गैस सिलेण्डर पर 60 रुपए बढ़ोत्तरी और घरेलू और कॉमर्शियल सिलेण्डर की किल्लत को लेकर शहर जिला कांग्रेस आगामी 22 मार्च को जंगी प्रदर्शन करेगी। ये निर्णय भूता कोठी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में पूर्व विधायक सोपत जाटव, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, प्रदेश सह सचिव मनोज दैपुरिया, रामहर्ष सिंह कुशवाह, संदीप मिश्रा, डॉ. अनिल भारद्वाज, संजय भूता विशेष रूप से उपस्थित रहे। संचालन नगर…
भिण्ड, 19 मार्च। वैश्य महासम्मेलन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुड़ी पड़वा, हिंदू नववर्ष दिवस पर गुरुवार को जिला इकाई भिण्ड द्वारा वैश्य एकता रैली का आयोजन किया गया। रैली शास्त्री चौराहा भिण्ड से पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ हुई जो परेड चौराहा होते हुए गांधी मार्केट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समापित की गई। समापन अवसर पर रैली में उपस्थित हुए सभी बंधुजनों ने नववर्ष के उपलक्ष्य में एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। अंत में जिलाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने रैली को सफल बनाने पधारे सभी सदस्यों…
– विधायक बोले- इसे तीर्थ जैसा संवारेंगे भिण्ड, 19 मार्च। शहर की धरोहर और सुंदरता का प्रतीक गौरी सरोवर अब नए स्वरूप में नजर आएगा। गुरुवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सरोवर पर एक विशाल सफाई अभियान चलाया गया। इस पहल की खास बात यह रही कि कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने स्वयं श्रमदान कर सफाई की शुरुआत की, जिससे प्रेरित होकर प्रशासनिक अमले से लेकर आम नागरिकों तक ने हाथों में झाडू और तसले उठा लिए। जलकुंभी मुक्त होगा सरोवर, सीसीटीवी से होगी निगरानी अभियान का मुख्य फोकस सरोवर में फैली जलकुंभी को हटाना रहा। इस दौरान…
– कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेण्डर की अर्थी सजाकर किया दाह संस्कार – गैस सिलेण्डर की कीमत वापिस लेने और कमी को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा भिण्ड, 19 मार्च। भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा निरंतर बढ़ाई जा रही महंगाई एवं गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों व किल्लत (कमी) के विरोध में ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में गुरुवार को रपट चौराहा अकोड़ा से नगर पालिका परिषद अकोड़ा तक रैली निकाली गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर की अर्थी सजाकर गैस सिलेण्डर की शवयात्रा निकाली गई और प्रतीकात्मक रूप से अर्थी बने…

