- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 04 अप्रैल। मुख्य नगर पालिका अधिकारी लहार रमाशंकर शर्मा ने अवैध कॉलोनी काटने वालों को नोटिस थमाया जानकारी के अनुसार सर्वे नं.1341 पर अवैध विकास कार्य रोकने के निर्देश रजिस्ट्रार को भी रजिस्ट्री पर रोक लगाने हेतु पत्र जारी नगर पालिका परिषद लहार क्षेत्र के अंतर्गत अवैध कॉलोनाइजर्स के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने मप्र नगर पालिका कॉलोनी विकास नियम, 2021 के उल्लंघन के मामले में एक बड़ा नोटिस जारी किया है। ताजा मामला सर्वे क्र.1341 से जुड़ा है, जहां हरनाम सिंह (बंदी पार्षद) पुत्र भगवानदास द्वारा बिना किसी वैधानिक अनुमति के कॉलोनी विकास…
भिण्ड, 04 अप्रैल। भिण्ड निवासी प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री मोहन सिंह कुशवाह रविवार को दीनदयाल नगर ग्वालियर में एक दुर्घटना में घायल हो गए। चोट आने से उनके सिर का ऑपरेशन ग्वालियर के आसमानी हॉस्पिटल किया गया और आईसीयू वार्ड में उपचार ले रहे है। मप्र प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम जोशी, कार्यकारी प्रांतीय एचपी उरमालिया, उपरांत अध्यक्ष बीके जाटव एवं संघ के प्रांतीय संगठन सचिव विजय दैपरिया सहित अन्य पेंशनर्स ने मोहन सिंह कुशवाह के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
📝राधाकृष्ण यादव 📞9039037110 भिण्ड, 04 अप्रैल। मौ कस्बे के अंतर्गत ग्राम लोहारपुरा में एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। जानकारी के अनुसार खेत पर बना एक कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया जिसकी चपेट में आकर रागनी पुत्री रामवीर यादव उम्र 12 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मौ लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
– राकेश अचल दुनिया जंग लड़ रही है, लेकिन भारत में सरकार हमेशा की तरह चुनाव लड़ रही है और चुनाव जीतने के लिए ही सरकार ने संसद के बजट सत्र का एक्सटेंशन करने का एकतरफा निर्णय कर लिया। सरकार अपने निश्चित उद्देश्य के लिए संसद के दोनों सदनों की बैठक 16 अप्रैल से फिर शुरू होगी। दोनों सदनों में 17 और अप्रैल को भी कार्रवाई चलेगी। संसद की इन तीन बैठकों के दौरान सरकार महिला आरक्षण लागू करने के लिए संविधान संशोधन बिल पारित कराएगी। आपको शायद याद हो कि सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक (जिसे नारी शक्ति वंदन…
– मुंगावली में 15 करोड़ के 80 विकास कार्यों साथ ही कजराई में पुल व डिजिटल पंचायत भवन का लोकार्पण – 40 सड़कों और 23 आंगनवाड़ी केन्द्रों का शिलान्यास, 13 सड़कों का लोकार्पण अशोकनगर, 03 अप्रैल। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने अशोकनगर प्रवास के दूसरे दिन क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं में 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए लगभग 15 करोड़ की लागत के 80 विभिन्न विकास कार्यों का उपहार दिया। इस अवसर पर उन्होंने 40 सड़कों…
– टोकन प्रणाली और ऑनलाइन ट्रैकिंग से पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान की व्यवस्था – मौके पर 238 प्रकरणों का निराकरण, शेष मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश अशोकनगर, 03 अप्रैल। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संसदीय क्षेत्र के अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा के पिपराई में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई ऐसे भावुक क्षण भी सामने आए, जब अपनी समस्याएं लेकर आए लोग समाधान मिलने पर संतुष्टि और राहत के भाव के साथ लौटे। जनसुनवाई के दौरान केन्द्रीय मंत्री सिंधिया को स्थानीय…
भिण्ड, 03 अप्रैल। देहात थाना पुलिस ने मानपुरा में विवाहित महिला की मौत के मामले का पर्दाफास कर उसके पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। घटना छिपाने के लिए पत्नी को फांसी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दे दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 30 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। जानकारी के अनुसार 30 मार्च को सूचनाकर्ता रमेशबाबू पुत्र गौरीशंकर प्रजापति उम्र 61 साल निवासी मिहोना ने थाने में सूचना दी कि…
– राहुल गांधी को देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल को लेकर जनता के बीच पैनिक माहौल बनाना बंद करना चाहिए : केशव सिंह – विधायक ने ऊमरी अकोड़ा मण्डल में पं. दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर का किया उद्घाटन भिण्ड, 03 अप्रैल। भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के अकोड़ा ऊमरी मएडल में विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का उद्घाटन भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह यादव ने की। विधायक कुशवाह ने राज्य सरकार की योजनाओं को…
– भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने प्रशिक्षण शिविर को किया संबोधित भिण्ड, 03 अप्रैल। भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने अकोड़ा ऊमरी मण्डल में पर चल रहे प्रशिक्षण के तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, सेवा-समर्पण और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह निष्ठा पूर्वक करें ताकि नीचे स्तर तक सरकार की योजनाओं का लाभ हर समाज के जनता को मिले। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे तो निश्चित…
भिण्ड, 03 अप्रैल। गोहद अनुभाग में कानून व्यवस्था दयनीय अवस्था में है, हर थानांतर्गत सट्टा, जुआ, नशाखोरी, चोरियां, हत्याएं, मारपीट की घटनाओं से लेकर दलित उत्पीड़न तेज हो गया हैं। महिलाएं व बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। गश्त नहीं होने के कारण कानून व्यवस्था चरमरा गई है। पुलिस व गुंडों की सांठगांठ सरेआम दिखती है। भ्रष्टाचार की चर्चा आम बात है। पुलिस कायमी के आंकड़े कम करने में लगी हुई है। यह आरोप मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता प्रेम नारायण माहौर ने पत्रकारों से बात करते हुए लगाया। पत्रकार वार्ता में पूर्व पार्षद राजेन्द्र कुशवाह मौजूद थे। माकपा नेता प्रेम नारायण माहोर…

