भिण्ड, 04 अप्रैल। शिवाजी पब्लिक स्कूल मालनपुर का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं सम्मान समारोह ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए शील्ड एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा प्रदान की और अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के संचालक दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू सर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। आयोजन को सफल बनाने में नेहा सिंह (प्राचार्य शिवाजी पब्लिक स्कूल) का नेतृत्व अत्यंत प्रभावशाली और प्रेरणादायक रहा। वहीं रीता मैडम (प्राचार्य, बचपन इंटरनेशनल स्कूल) का सहयोग भी अत्यंत सराहनीय रहा। अर्जुन सर, सुनील सर एवं प्रताप सर सहित समस्त शिक्षकगणों ने अपनी अथक मेहनत और टीमवर्क से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
मुख्य अतिथि महिला थाना पड़ाव ग्वालियर की थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके शब्दों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष लालजी सिंह भदौरिया की मौजूदगी भी खास रही। उनका व्यक्तित्व ऐसा रहा कि जहां एक ओर उनके अनुभव की गंभीरता झलकी, वहीं उनके अंदाज में हल्की मुस्कान और सहजता ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। सीधी बात को भी खास अंदाज में कहने की कला अगर किसी में है तो वो भदौरिया जैसे अनुभवी व्यक्तित्व में ही देखने को मिलती है- कभी गंभीर, कभी मुस्कुराती हुई, लेकिन हमेशा प्रभावशाली।
अंत में सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। ऐसे आयोजन शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और आत्मविश्वास का भी मजबूत आधार तैयार करते हैं।
Sunday, April 5
BREAKING
- हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के अंत्योदय के विज़न के अनुरूप जन-जन तक पहुंच : सिंधिया
- भिण्ड जिले में आंधी पानी के साथ गिरे ओले, मछण्ड में बीएसएनएल का टावर टूटा
- आंधी तूफान से मुख्य मार्गों पर गिरे पेड़ों को प्रशासन ने तत्काल हटवाया
- पीएमश्री शा. कन्या उमावि मौ में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित
- गोहद में चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
- भाजपा जिला कार्यालय के भूमि पूजन की तैयारी हेतु कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
- नगर पालिका ने कर दिया 50 साल पुरानी गली का नामांतरण


