📝राधाकृष्ण यादव 📞9039037110
मौ, 04 अप्रैल। पीएमश्री शा. कन्या उमावि मौ में शनिवार को आयोजित भविष्य से भेंट कार्यक्रम में कलेक्टर भिण्ड किरोड़ी लाल मीणा ने छात्रों को नियमित स्कूल आने एवं ध्यान पूर्वक पढ़ाई पर जोर दिया।
उन्होंने छात्राओं से कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा साधन है जिससे आगे ऊंचाइयों तक जाया जा सकता है। भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम गोहद राजन बी नाडिन, जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड आरडी मित्तल, सज्जन सिंह यादव, तहसीलदार मौ पवन चंदेरिया, बीईओ गोहद श्याम किशोर भारद्वाज, विद्यालय के प्राचार्य एमएल वर्मा, पार्षद सुल्तान मौर्य, डॉ. बृजेन्द्र सिंह गुर्जर, सतपाल सिंह यादव दीपू, नरेश सिंह यादव, कैप्टन महबूब खान, इंदर सिंह राणा, सतीश कदम, विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित थीं।


