Author: Jagran Today

भिण्ड, 03 अप्रैल। मेहगांव नगर में त्यागी बाग पचैरा रोड दैपुरिया कॉलेज के पास चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिवस कथा व्यास भागवत रत्न व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आचार्य पं. विमलकृष्ण पाठक ने भक्तों को भागवत कथा के महात्म को बताते हुए कहा कि भागवत महापुराण मनुष्य को जीवन रूपी भव सागर से पार लगाने और उनके जीवन को धन्य बनाने के लिए सुनाई गई थी। आज की कथा मे भगवान कृष्ण के अनन्य भक्त शुकदेवजी के जन्म की कथा भी सुनाई गई वहीं भक्तों को राजा परीक्षित के जन्म की कथा का भी रसपान कराया…

Read More

– किसान को करीब एक लाख का नुकसान भिण्ड, 03 अप्रैल। जिले के मिहोना थाना क्षेत्रांतर्गत लेन का पुरा गांव में एक किसान की मेहनत पर पानी फिर गया, जब खेत में काटकर रखी गेहूं की फसल में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। आगजनी की इस घटना में करीब पांच बीघा में फैली गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई, जिससे किसान को लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार किसान रामअवतार बघेल ने अपने खेत में गेहूं की फसल काटकर एकत्रित कर रखी थी। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसमें आग…

Read More

– ग्राम पंचायतों में तालाब सफाई से जल संरचनाओं का पुनर्जीवन भिण्ड, 03 अप्रैल। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भिण्ड जिले की ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण की गतिविधियां जोरों पर हैं। जनभागीदारी से तालाबों की सफाई, गाद हटाओ अभियान, प्याऊ निर्माण, खेत तालाब और जल स्त्रोतों के संरक्षण जैसे कार्य हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों में जल के महत्व की जागरूकता बढ़ रही है। अभियान की मूल भावना जनसहभागिता से जल संरक्षण है। पुरानी संरचनाओं का जीर्णोद्धार, नई जल संरचनाएं, वर्षा जल संचयन और अपशिष्ट जल उपचार को प्राथमिकता मिल रही है। सभी वर्गों को जोड़कर इसे जन…

Read More

भिण्ड, 03 अप्रैल। दंदरौआ धाम में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल दंगल आयोजन किया गया। दंगल में तीन बड़ी और 50 छोटी कुश्तियां हुई। दंगल में 21 हजार इनामी राशि की कुश्ती बरा के पार्थ पहलवान और नोएडा के गोलू पहलवान के बीच हुई। छह मिनट तक चली कुश्ती अंत में बराबरी पर छूटी। वहीं 31 हजार इनामी राशि के लिए पहलवान सूरज बरा और पहलवान कौशल ग्वालियर के हुई। सात मिनट तक चली यह कुश्ती भी बराबरी की रही। 51 हजार इनामी राशि की कुश्ती के बीच हुई। नोएडा के अंकित पहलवान ने भगवासी के गौरव पहलवान दस…

Read More

भिण्ड, 03 अप्रैल। अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम के निर्देश पर मप्र कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने रूप सिंह खन्ना को कांग्रेस एससी विभाग का ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्ति किया। ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रूप सिंह खन्ना ने अपने मनोनयन पर वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे। खन्ना को कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं इष्ट मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Read More

भिण्ड, 03 अप्रैल। गोहद नगर में रसोई गैस एजेंसी की अनुपलब्धता के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर की लगभग एक लाख की आबादी में से करीब 70 हजार लोग ईंधन के रूप में रसोई गैस का उपयोग करते हैं, लेकिन गैस एजेंसी न होने से समय पर सिलेण्डर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस सिलेण्डर की बुकिंग करने के बावजूद उन्हें समय पर डिलीवरी नहीं मिलती। कई मामलों में उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर प्राप्त हुए ही मोबाइल पर डिलीवरी के मैसेज आ जाते हैं, जिससे उनकी समस्या…

Read More

भिण्ड, 03 अप्रैल। देहात थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बाराकलां में एक युवक की आत्म हत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद सुसाइड नोट के आधार पर फरियादी की शिकायत पर चार आरोपियों के विरुद्ध धारा 108, 3(5) बीएनएस आत्म हत्या दुष्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम बाराकलां में मृतक मंशाराम नरवरिया पुत्र बलवीर सिंह कोचिंग सेंटर में पढ़ाता था। कोचिंग को लेकर उसका विवाद रामवीर सिंह भदौरिया, राजवीर, सौरभ एवं राकेश निवासीगण भिण्ड से हो गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक ने आरोपियों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के…

Read More

भिण्ड, 03 अप्रैल। जिले के रौन थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मेहदा से अज्ञात चोर मोटर साइकिल चुरा ले गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर चोर की पतारशी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार फरियादी राजे पुत्र बाबू खान उम्र 48 साल निवास ग्राम मेंहदा ने पुलिस को बताया कि एक अप्रैल को अपनी स्पलेण्डर मोटर साइकिल क्र. एम.पी.30 जेड.एफ .6222 से खेत पर गया था, जहां उसने खेत के किनारे गुलाब के कुआ के सामने मोटर साइकिल खड़ी कर दी और खेत में काम करने लगा। जब वह वापिस आया तो…

Read More

– अब 15 मई तक मिलेगा 90 फीसदी तक सरचार्ज में छूट का लाभ भिण्ड, 03 अप्रैल। मप्र सरकार की समाधान योजना 2025-26 के द्वितीय चरण की अवधि डेढ़ माह और बढ़ गई है। बकायादार उपभोक्ताओं की सतत भागीदारी और उनके उत्साह को देखते हुए योजना के द्वितीय चरण की अवधि 15 मई कर दी गई है। समाधान योजना 2025-26 में शामिल होकर लाखों बकायादार उपभोक्ताओं ने छूट का लाभ लिया है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि तीन माह से अधिक के बकायादार उपभोक्ता योजना के द्वितीय चरण में शामिल होकर अपना बकाया बिल एकमुश्त जमा करके…

Read More

-जनगणना 2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न ग्वालियर, 03 अप्रैल। भारत सरकार द्वारा कराई जा रही जनगणना 2027 के अंतर्गत ग्वालियर जिले के फील्ड ट्रेनरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के आखिरी दिन शुक्रवार को प्रशिक्षुओं द्वारा फील्ड विजिट कर यानि घरों में पहुंचकर व्यवहारिक रूप से जनगणना की बारीकियां समझीं। फील्ड ट्रेनर्स ने प्रगणक व सुपर वाइजर के रूप में मकान सूचीकरण संबंधी डाटा संग्रहण का कार्य कर प्रतीक स्वरूप मकानों की गणना की। इन फील्ड ट्रेनर्स द्वारा जिले में जनगणना के लिए नियुक्त किए गए लगभग 5 हजार प्रगणक व सुपर वाइजर…

Read More