भिण्ड, 04 अप्रैल। वार्ड क्र.15 गुरहाई मोहल्ला में 50-60 वर्ष से भी अधिक पुरानी एक 8.5 फीट की शासकीय गली थी, गली के निवासी इसका उपयोग आवागमन के लिए सार्वजनिक रूप से वर्षों से करते आ रहे थे।
गली वासियों का कहना है कि इस गली में एक 60-70 वर्ष पुराना खण्डहर सा मकान था, जो 40 फीट लंबाई में बना हुआ था, पर रजिस्ट्री पर 50 फीट लिखा है। इसी विवाद के कारण बीते 15-17 सालों में यह खण्डहर मकान तीन-चार बार बेचा जा चुका है। पिछली साल कल्पना सोनी ने वास्तविक जगह की माप किए बगैर उसे क्रय कर लिया और नगर पालिका ने 50 फीट का नामांकन कर उन्हें भवन निर्माण की अनुमति भी दे दी।
मौके पर 50 फीट जगह न होने के कारण क्रेता ने सार्वजनिक गली की 5 फुट जगह पर गली वासियों के लाख विरोध और एसडीएम की रोक जिसकी सुनवाई 10 अप्रैल को होनी थी उसके बाबजूद जबरन कब्जा कर पक्का मकान बना लिया। नगर पालिका के इस कृत्य ने गली वासियों का जीना मुश्किल कर दिया, लोगों के आवागमन हेतु मात्र ढाई फीट की गली बची है। गली निवासियों ने कलेक्टर भिण्ड एवं एसडीएम से नामांकन निरस्त करने की मांग कर स्थाई अतिक्रमण को शीघ्र हटाने की मांग की है। साथ ही नगर पालिका को भी आवेदन देकर उक्त अतिक्रमण निरस्त करने की मांग की है।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


