भिण्ड, 04 अप्रैल। मेहगांव नगर में त्यागी बाग पचैरा रोड दैपुरिया कॉलेज के पास परीक्षित अनचाई राकेश त्यागी ठेकेदार त्यागी महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कराई जा रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस कथा वाचक भागवत रत्न व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आचार्य पं. विमलकृष्ण पाठक ने भक्तों को भागवत कथा के महात्म को बताते हुए कहा कि किस प्रकार राजा उत्तानपाद के 5 वर्षीय पुत्र ध्रुव ने सौतेली मां के दुर्व्यवहार से दुखी होकर भगवान विष्णु की कठोर तपस्या की। नारद जी के मार्गदर्शन में उन्होंने ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप किया, जिससे प्रसन्न होकर भगवान ने उन्हें अमरत्व प्रदान किया और वे आकाश में ध्रुव तारे के रूप में प्रसिद्ध हुए।
उन्होंने माता सती की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि माता सती की कथा हिंदू पौराणिक कथाओं में त्याग, प्रेम और आत्म-सम्मान की प्रतीक है। प्रजापति दक्ष की पुत्री सती ने भगवान शिव से विवाह किया, लेकिन पिता द्वारा शिव के अपमान से दुखी होकर उन्होंने दक्ष के यज्ञ में योगशक्ति से देह त्याग दी इस घटना के बाद, शिव के क्रोध से 51 शक्तिपीठों की स्थापना हुई थी। आज की अनुपम कथा मे भक्ति रस की वर्षा में लोगों ने अमृतमयी कथा का आनंद लिया और सुंदर सुंदर भजनों ने कथा की दिव्यता और बढ़ा दी। कथा में महाधिवक्ता राजेश शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता मायाराम शर्मा एडवोकेट, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक भारद्वाज, समाजसेवी कमलेश ब्यास, पूर्व जनपद अध्यक्ष रामहर्ष सिंह कुशवाह, राजेश त्यागी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अमृतमय भागवत कथा का रसपान किया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


