Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • शिक्षा / रोजगार
  • हेल्थ
  • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • शिक्षा / रोजगार
  • हेल्थ
  • खेती
Latest News

हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता : सिंधिया

April 4, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के अंत्योदय के विज़न के अनुरूप जन-जन तक पहुंच : सिंधिया

April 4, 2026

भिण्ड जिले में आंधी पानी के साथ गिरे ओले, मछण्ड में बीएसएनएल का टावर टूटा

April 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 4
BREAKING
  • हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता : सिंधिया
  • प्रधानमंत्री मोदी के अंत्योदय के विज़न के अनुरूप जन-जन तक पहुंच : सिंधिया
  • भिण्ड जिले में आंधी पानी के साथ गिरे ओले, मछण्ड में बीएसएनएल का टावर टूटा
  • आंधी तूफान से मुख्य मार्गों पर गिरे पेड़ों को प्रशासन ने तत्काल हटवाया
  • पीएमश्री शा. कन्या उमावि मौ में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित
  • गोहद में चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
  • भाजपा जिला कार्यालय के भूमि पूजन की तैयारी हेतु कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
  • नगर पालिका ने कर दिया 50 साल पुरानी गली का नामांतरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • शिक्षा / रोजगार
  • हेल्थ
  • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • शिक्षा / रोजगार
  • हेल्थ
  • खेती
Home » परमात्मा के व्यक्त रूप की आराधना ही सर्वोत्तम फलदायी है : ज्ञानेन्द्र

परमात्मा के व्यक्त रूप की आराधना ही सर्वोत्तम फलदायी है : ज्ञानेन्द्र

Jagran TodayBy Jagran TodayApril 4, 20263 Mins Read

– द्वितीय पुण्यतिथि पर विश्व गीता प्रतिष्ठानम् द्वारा गीता स्वाध्याय का आयोजन

भिण्ड, 04 अप्रैल। घर-घर गीता का प्रचार हो जन अभियान के अंतर्गत गीता प्रेमी केडीआर विद्या निकेतन के संस्थापक स्व. मनोज ऋषीश्वर की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व गीता प्रतिष्ठानम् द्वारा गीता स्वाध्याय किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य यजमान सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार प्रदीप ऋषीश्वर के भाई अरुण ऋषीश्वर ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की। स्वाध्याय पत्र का वाचन विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के जिला संयोजक विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशन में सरस्वती शिशु मन्दिर की शिक्षिका खुशबू शर्मा एवं नन्ही बालिकाओं द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।
सुभाषित के माध्यम से आचार्य प्रमोद कुमार मिश्रा ने मनुष्य को निरंतर जीवन में आगे बढ़ते रहने का सन्देश दिया। उन्होंने प्रेरक प्रसंग के माध्यम से ओम नारायण झा ने बताया कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं, कभी भी अपने छोटे प्रयासों को कम मत समझो, यही आगे चलकर बड़ी सफलता का आधार बनते हैं। अमृत वचन की प्रस्तुति देते हुए महेन्द्र दीक्षित ने एक दोहे के माध्यम से समझाया कि सत्य (कंचन, सोना) हमेशा सत्य ही रहता है और असत्य/ माया (कांच) हमेशा कांच ही रहता है, यह झूठ और सच का अंतर स्पष्ट करता है।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र परिहार ने गीता महात्म पर कहा कि गीता हमें निष्काम कर्म की ओर ले जाती है, कर्म फल को छोड़कर कर्म करने की विधा हम गीता से सीख सकते हैं। अर्जुन को युद्ध के लिए प्रेरित कर भगवान ने निवृत्ति मार्ग का उपदेश किया, इस प्रकार गीता जीवन के सारे आयामों पर प्रकाश डालती है और हम उससे प्रेरणा ले सकते हैं।
गीता के 12वें अध्याय के भक्ति योग के श्लोक की व्याख्या करते हुए ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि अर्जुन भगवान से पूछते है कि अव्यक्त की उपासना और व्यक्त की उपासना करने वालों में से कौन उत्तम योगी है, इस पर भगवान ने कहा कि मुझ में मन लगाकर जो निरंतर मुझे भजते है वे व्यक्त के उपासक उत्तम योगी हैं, कर्म फल मुझे समर्पित करने वाले, नित्य मेरा ध्यान करने वाले, निष्काम कर्म करने वाले उत्तम योगी है। निराकार और अव्यक्त की उपासना करने वाले बहुत परिश्रम करते हैं और देहाभिमान होने पर पतित भी हो जाते हैं और दु:ख पाते हैं। अत: मेरे व्यक्त रूप की उपासना अपेक्षाकृत सरल और फलदाई है, अर्जुन ने अपना सारथी कृष्ण को स्वीकार किया, इसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में सारथी बनाना चाहिए और सच्चा सारथी सद्गुरु ही होता है तथा सद्गुरु की खोज और उनकी शरण में जाना ही जीवन का एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए यही मुक्ति का मार्ग है।
कार्यक्रम में उपस्थित गीता प्रेमियों का स्वागत एवं आभार प्रदर्शन प्रदीप ऋषीश्वर ने किया। अंत में गीता जी की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी शैलेश सक्सेना, समस्त गीता प्रेमी, मन्दिर समिति के सदस्य एवं कॉलोनी के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post Views: 3
Jagran Today
  • Website

Related Posts

हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता : सिंधिया

April 4, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के अंत्योदय के विज़न के अनुरूप जन-जन तक पहुंच : सिंधिया

April 4, 2026

भिण्ड जिले में आंधी पानी के साथ गिरे ओले, मछण्ड में बीएसएनएल का टावर टूटा

April 4, 2026

आंधी तूफान से मुख्य मार्गों पर गिरे पेड़ों को प्रशासन ने तत्काल हटवाया

April 4, 2026

पीएमश्री शा. कन्या उमावि मौ में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित

April 4, 2026

गोहद में चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

April 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता : सिंधिया

April 4, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के अंत्योदय के विज़न के अनुरूप जन-जन तक पहुंच : सिंधिया

April 4, 2026

भिण्ड जिले में आंधी पानी के साथ गिरे ओले, मछण्ड में बीएसएनएल का टावर टूटा

April 4, 2026
POPULAR NEWS

बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक

May 14, 202581 Views

जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 

July 24, 2025173 Views

ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क

May 4, 2025104 Views
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
OUR VISIOTRS
0515019
Hits Today : 245
Who's Online : 1
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.