रतलाम, 12 अप्रैल। रतलाम शहर के लिए गौरव का विषय है कि ब्यूटी एवं मेकअप इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं मनीषा सुयल को राइजिंग स्टार स्टेट ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का रतलाम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय संस्था की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। डायरेक्टर नीरज जैन ने बताया कि मनीषा सुयल के उत्कृष्ट कार्यों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
डायरेक्टर नीरज जैन और राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी ने बताया कि हमारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजया इंदौर मे संस्कार ब्यूटी पार्लर और अकेडमी की ऑनर के आर्थक प्रयास और मेहनत से और उनकी प्रेरणा से ये संवभ हुआ है। मनीषा सुयल, नैना मेकओवर एंड एसएनएम इंटरनेशनल मेकअप एकेडमी की संचालिका हैं। उन्होंने संघर्ष और मेहनत के बल पर आज ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। शादी के बाद भी उन्होंने अपने सपनों को नहीं छोड़ा और लगातार मेहनत करते हुए इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में सफलता प्राप्त की।
मनीषा सुयल ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल खुद आगे बढ़ना नहीं, बल्कि महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसी सोच के साथ उन्होंने वर्ष 2011 में रतलाम में अपनी एकेडमी की शुरुआत की थी। आज उनकी एकेडमी से 3000 से अधिक विद्यार्थी प्रशिक्षण लेकर अपने पैरों पर खड़े हो चुके हैं। उनकी एकेडमी की खास बात यह है कि यहां जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है, ताकि हर प्रतिभाशाली युवा को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। मनीषा सुयल अपनी सफलता का श्रेय अपने पति विनोद सुयल को देती हैं। उनका कहना है कि पति के सहयोग और परिवार के समर्थन ने उन्हें हर कठिन परिस्थिति में आगे बढ़ने की शक्ति दी। आज मनीषा सुयाल न केवल एक सफल व्यवसायी हैं, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण की मजबूत मिसाल बन चुकी हैं।
Monday, April 13
BREAKING
- टीएमसी ने मदरसों के लिए खर्च किए 6 हजार करोड़, विकास पर नहीं दिया ध्यान
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रिकेटर अमय खुरासिया की पुस्तक 74 वर्ष बाद का किया विमोचन
- राहुल गांधी ने किया रन फॉर अंबेडकर के जरिए संविधान बचाने का आह्वान
- सुरों की मल्लिका आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर
- मनीषा सुयल बनीं राइजिंग स्टार स्टेट ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की रतलाम अध्यक्ष
- भगवान परशुराम के जन्मोत्सव एवं चल समारोह को लेकर मालनपुर में बैठक आयोजित
- बेहतर प्रशिक्षण से ही फील्ड कार्य अधिक सुगम एवं प्रभावी होगा : अपर कलेक्टर
- विधायक देसाई ने पीड़ित किसानों को दिया मदद का भरोसा


