भिण्ड, 12 अप्रैल। भगवान परशुराम जन्मोत्सव चल समारोह 29 अप्रैल को ढोल नगाड़ा और गाजे बाजे के साथ निकाला जाएगा। जिसको लेकर लक्ष्मी नारायण बड़े हनुमान मन्दिर परिसर में बैठक आयोजित की गई।
आचार्य मानसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव (19 या 20 अप्रैल अक्षय तृतीया) पर विचार गोष्ठी एवं पूजन कर लिया जाएगा। सभी के विचार विमर्श होने के बाद चल समारोह 29 अप्रैल को मालनपुर बड़े हनुमान मन्दिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजर कर पुन: हनुमान मन्दिर पर ही पहुंचकर संपन्न होगा। इसको लेकर सभी ब्राह्मण समाज के गणमन नागरिकों से बैठक में चर्चा हुई, शोभायात्रा और पूजा-अर्चना की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विभिन्न स्थानों पर ब्राह्मण समाज की बैठकों में शोभायात्रा के मार्ग, झांकियों, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जा रही है। यह आयोजन प्रमुख रूप से समाज में एकता, ब्राह्मण प्रतिभाओं के सम्मान और धर्म रक्षक भगवान परशुराम के आदर्शों के प्रसार के लिए आयोजित किया जा रहा है।
बैठक में शिवराम दास महाराज, राघवेन्द्र शर्मा, बच्चूलाल शर्मा, सुरेन्द्र कांकर, अशोक शर्मा, ठेकेदार नरेश पटसारिया, रिंकू पाराशर, गिर्राज वैशांदर, कमल किशोर शर्मा एवं दो दर्जन से ज्यादा भक्तगण उपस्थित रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


