भिण्ड, 12 अप्रैल। गोहद नगर में अग्रसेन चौक नया बस स्टैण्ड पर सीएम राइज स्कूल के पास एक दुकान में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने फरियादी के बताए अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फरियादी अरविंद पुत्र उदय श्रीवास निवासी गोहद ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात लगभग 10 बजे मोहल्ले के रहने वाले करु गुर्जर तथा रामजी गुर्जर दुकान से उधार सामान लेकर चले गए। रात लगभग 12 बजे जब मैं दुकान बंद करके बैठा था तभी करू, रामजी तथा एक अन्य व्यक्ति आया, जो दूर खड़ा था। उक्त दोनों लोग गाली गलौज करने लगे और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे लगभग 2.5 लाख रुपए का सामान जल गया एवं राजू श्रीवास की दुकान में लगभग एक लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
Monday, April 13
BREAKING
- टीएमसी ने मदरसों के लिए खर्च किए 6 हजार करोड़, विकास पर नहीं दिया ध्यान
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रिकेटर अमय खुरासिया की पुस्तक 74 वर्ष बाद का किया विमोचन
- राहुल गांधी ने किया रन फॉर अंबेडकर के जरिए संविधान बचाने का आह्वान
- सुरों की मल्लिका आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर
- मनीषा सुयल बनीं राइजिंग स्टार स्टेट ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की रतलाम अध्यक्ष
- भगवान परशुराम के जन्मोत्सव एवं चल समारोह को लेकर मालनपुर में बैठक आयोजित
- बेहतर प्रशिक्षण से ही फील्ड कार्य अधिक सुगम एवं प्रभावी होगा : अपर कलेक्टर
- विधायक देसाई ने पीड़ित किसानों को दिया मदद का भरोसा


