- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 11 अप्रैल। राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर सुप्रयास संस्था द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूफ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, उचित स्वास्थ्य देखभाल, सुरक्षित प्रसव एवं प्रसवोत्तर सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. बीना होतगी ने कहा कि मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, संतुलित पोषण एवं संस्थागत प्रसव अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं परिजनों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने तथा अंधविश्वासों से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के महत्व…
-कलेक्टर ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, खराब प्रगति वाले सेक्टर प्रभारी पर होगी दण्डात्मक कार्रवाई भिण्ड, 11 अप्रैल। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चौहान, समस्त सीईओ जनपद पंचायतों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने विभाग के विभिन्न निर्माण कार्यों पर गहन समीक्षा की और पूर्ण तथा अपूर्ण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। विशेष रूप से जल गंगा संवर्धन अभियान 2025-26 और 2026-27 के तहत चल रहे…
भिण्ड, 11 अप्रैल। नेत्रहीन जीवनश्री अपने आंखों के सफल ऑपरेशन से बहुत खुश हुई, काफी लंबे अरसे से नेत्र ज्योति के अभाव में जीवन की दैनिक क्रियाओं के अस्त-व्यस्त हो जाने से काफी परेशानी का सामना करने पर विवश थीं। जीवनश्री पत्नी रामनरेश शर्मा निवासी ग्राम बघौरा उम्र 70 साल आर्थिक व शारीरिक रूप से कमजोर होने की पीड़ा का दंश लंबे समय से सहन कर रही थी, मोतियाबिंद से पीड़ित होने के कारण अंधत्व जैसा जीवन जी रही थी, उन्होंने जिला चिकित्सालय में अपने सहयोगियों के साथ जाकर नेत्र परीक्षण कराया, उनका परीक्षण नैत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात उपाध्याय…
– पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 11 अप्रैल। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भिण्ड ग्रामीण परियोजना के अंतर्गत बरही सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र गोहरा में कार्यक्रम आयोजित किया गय, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक ज्योति मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष 15 से 23 अप्रैल तक आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान लोगों को सही एवं शुद्ध पोषण आहार के प्रति सुझाव दिए जाते हैं एवं इसमें बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं तथा शिशुवती महिलाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इसमें…
– गर्भवती महिलाओं व किशोरों का हुआ एचबी टेस्ट, रिपोर्ट के आधार पर दवाओं का वितरण भिण्ड, 11 अप्रैल। पोषण पखवाड़े के तहत गोहद परियोजना में सक्रियता बढ़ गई है। गोहद-2 सेक्टर के वार्ड क्र.12 में शनिवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में गर्भवती और धात्री महिलाओं की बारीकी से जांच की गई। हीमोग्लोबिन (एचबी) टेस्ट, वजन मापा गया। किशोरी बालिकाओं व बालकों का भी एचबी चेकअप किया गया। रिपोर्ट के आधार पर दवाओं का वितरण हुआ। साथ ही बच्चों का टीकाकरण अभियान चलाया गया। शिविर में दर्जनों महिलाएं व बच्चे लाभान्वित हुए। दादी-नानी की कहानियां गोहद के…
भिण्ड, 11 अप्रैल। पूर्व संगठन मंत्री, वर्तमान में प्रकोष्ठ प्रभारी मप्र आशुतोष तिवारी का मेहगांव विधानसभा के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कई जगह हुआ। पूर्व संगठन मंत्री तिवारी का मेहगांव नगर में राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार त्यागी ने स्वागत किया। इस अवसर पर तिवारी ने कहा कि आप सब के आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूं, मप्र में जन सहयोग के लिए हम तत्पर खड़े रहेंगे, जनता की सेवा करना ही हमारा पहला लक्ष्य है। मुरैना जिला पंचायत अध्यक्ष आरती आकाश गुर्जर की दादी के निधन पर पुराना बस स्टैण्ड मेहगांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त…
– महात्मा ज्योतिबाराव फुले की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 11 अप्रैल। महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर गोहद में जागृति मंच के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हर नारायण कुशवाह ने की, जबकि आयोजन कांग्रेस नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य केदार कौशल द्वारा शैलेन्द्र गुर्जर के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने ओजस्वी उद्बोधन से शिक्षा, सामाजिक समानता और अधिकारों को लेकर जोरदार हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि करीब 2000 वर्षों तक जाति के नाम पर दलितों…
भिण्ड, 11 अप्रैल। ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर महात्मा ज्योतिबाराव फुले के छायाचित्र पर श्रद्धा पूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला संगठन महासचिव महेश जाटव ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ था। वे एक महान समाज सुधारक, विचारक और लेखक थे, जिन्होंने महिला शिक्षा और जाति व्यवस्था के उन्मूलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अजा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष कुष्णगोपाल चौरसिया ने कहा कि फुले ने 1848 में पुणे में अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर लड़कियों…
भिण्ड, 11 अप्रैल। समाज सुधारक एवं महान विचारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 199 वीं जयंती के अवसर पर गोहद स्थित विधायक बंगले पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक केशव देसाई ने महात्मा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर महात्मा फुले के योगदान को याद किया। विधायक केशव देसाई ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज में व्याप्त बुराइयों भेदभाव एवं अशिक्षा के खिलाफ संघर्ष करते हुए शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका…
📝राधाकृष्ण यादव 📞9039037110 भिण्ड, 11 अप्रैल। नगर परिषद मौ के उपाध्यक्ष पंकज कुशवाह के प्रतिष्ठान पर समाज सुधारक और आधुनिक शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती डॉ. अंगद सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें उनके द्वारा बताए गए समानता और शिक्षा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। महात्मा ज्योतिवराव फुले के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई है। नगर के मुख्य सड़क मार्ग पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में समाजसेवियों और स्थानीय नेताओं ने महात्मा…

