– टुडीला गांव में शॉर्ट आग लगने से 30 बीघा फसल जलकर हुई थी राख
भिण्ड, 12 अप्रैल। ग्राम पंचायत टुड़ीला में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में किसानों की पकी हुई करीब 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही रविवार को गोहद विधायक केशव देसाई पीड़ित किसानों के बीच टुड़ीला पहुंचे।
विधायक ने जले हुए खेतों का मौका मुआयना किया और किसानों से चर्चा कर उनकी परेशानी जानी। किसानों ने बताया कि कटाई के लिए तैयार खड़ी फसल आग से स्वाह हो गई। विधायक देसाई ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने मौके से ही अधिकारियों से फोन पर चर्चा की और तत्काल सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा दिलाया दिलाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों की क्षति की भरपाई के लिए वह शासन स्तर पर हरसंभव प्रयास करेंगे। इस दौरान कुलदीप सिंह गुर्जर, सोबरन सिंह राणा, सोहवत खान, जिन्ने खान, कुंदन सिंह तोमर के अलावा ग्रामीण और किसान मौजूद रहे।


