– पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर हुई कार्रवाई
भिण्ड, 12 अप्रैल। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने लोक सेवक के पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर सहायक विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत अटेर एमपी चौधरी तथा पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत लहार उमाशंकर शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कलेक्टर सभागार कक्ष भिण्ड में शनिवार को दोपहर 12 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में एमपी चौधरी सहायक विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत अटेर एवं उमाशंकर शर्मा पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत लहार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे। साथ ही यह भी संज्ञान में लाया गया कि संबंधित कर्मचारी मुख्यालय से अनुपस्थित रहते हैं। इसी के चलते दोनों कर्मचारियों के निलंबन की कार्रवाई की गई। साथ ही 3 अन्य सेक्टर प्रभारी को खराब प्रगति एवं पंचायत स्तरीय समीक्षा ना करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। यह कार्रवाई 11 अप्रैल को आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में की गई। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया था कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।


